नन बैंकिंग संस्था के दो कर्मी हिरासत में
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 28 Apr 2016 11:43 PM
विज्ञापन
बिना प्रशासनिक अनुमति के कर रहे थे काम सिमडेगा : नन बैंकिंग संस्था संबंध फाइनांसियल सर्विस के दो कर्मियों को पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. उक्त संस्था बिना प्रशासनिक अनुमति के ही ग्रामीणों के साथ पैसे का लेन देन कर रहा था. जानकारी के मुताबिक, संस्था के मनोज लकड़ा व दिलीप शहरी […]
विज्ञापन
बिना प्रशासनिक अनुमति के कर रहे थे काम
सिमडेगा : नन बैंकिंग संस्था संबंध फाइनांसियल सर्विस के दो कर्मियों को पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. उक्त संस्था बिना प्रशासनिक अनुमति के ही ग्रामीणों के साथ पैसे का लेन देन कर रहा था. जानकारी के मुताबिक, संस्था के मनोज लकड़ा व दिलीप शहरी क्षेत्र के कुंज नगर में स्थानीय महिलाओं के साथ बैठक कर रहे थे और महिलाओं को संस्था की नियमावली से अवगत करा रहे थे.
इसी बीच महिलाओं को संस्था के कार्य पर शक हुआ. महिलाओं ने इसकी जानकारी वार्ड आयुक्त वैजंती देवी को दी. जानकारी मिलते ही वार्ड आयुक्त वैजंती देवी, वार्ड आयुक्त कुलदीप किंडो व पूर्व वार्ड आयुक्त रामजी यादव वहां पहुंचे और संस्था के कार्य की जानकारी ली. संस्था के कर्मियों द्वारा सवालों का सही जानकारी देने पर जन प्रतिनिधियों ने इसकी जानकारी एसडीओ दिलेश्वर महतो को दी. एसडीओ के निर्देश पर पुलिस बल वहां पहुंचा तथा संस्था के कर्मियों को हिरासत में लेकर थाने ले आयी. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.
महिलाओं को प्रलोभन दे रही थी संस्था : संबंध फाइनांशियल सर्विसेज नामक यह संस्था ओड़िशा की है. संस्था द्वारा जगह-जगह महिला मंडल बना कर ऋण देने का प्रलोभन दिया जा रहा था़ इसके एवज में फाॅर्म भरने के नाम 450 रुपये लिये जा रहे थे. कंपनी द्वारा ऋण के एवज में 20 प्रतिशत ब्याज लेने की बात भी कही जा रही थी़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










