स्कूल के गिरते स्तर पर चिंता जतायी

– अव्यवस्था से परेशान अभिभावकों ने उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन सिमडेगा : डीएवी पब्लिक स्कूल में पढ़नेवाले बच्चों के अभिभावकों ने स्कूल में व्याप्त अव्यवस्था पर सवाल खड़ा किया है. मंगलवार को अव्यवस्था से परेशान अभिभावकों की बैठक हुई. बैठक में अभिभावकों ने कहा कि विद्यालय का स्तर दिन ब दिन गिरता जा रहा है. […]
– अव्यवस्था से परेशान अभिभावकों ने उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन
सिमडेगा : डीएवी पब्लिक स्कूल में पढ़नेवाले बच्चों के अभिभावकों ने स्कूल में व्याप्त अव्यवस्था पर सवाल खड़ा किया है. मंगलवार को अव्यवस्था से परेशान अभिभावकों की बैठक हुई.
बैठक में अभिभावकों ने कहा कि विद्यालय का स्तर दिन ब दिन गिरता जा रहा है. जिसका प्रभाव बच्चों के शिक्षा एवं संस्कार पर पड़ रहा है. विद्यालय में शुद्ध पेयजल की व्यवस्था नहीं है. स्कूल के कुछ छात्रों द्वारा अन्य विद्यार्थियों के साथ अभद्र व्यवहार किया जाता है. जिस पर अंकुश लगाने में विद्यालय प्रबंधन असमर्थ है. विद्युत व्यवस्था नहीं रहने के कारण गरमी में बच्चों को काफी परेशानी होती है. कंप्यूटर का क्लास एक दिन भी नहीं चलता, किंतु पूरे वर्ष की फीस ली जाती है. स्कूल बस में क्षमता से अधिक बच्चों को बैठाया जाता है. इंगलिश मीडियम स्कूल होने के बावजूद इंगलिश भाषा पर विशेष ध्यान नहीं दिया जाता है. पूरे साल में एक बार भी अभिभावकों के साथ बैठक आयोजित नहीं की जाती है.
बैठक के बाद उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा गया. साथ ही ज्ञापन की प्रतिलिपि डीएसइ, नगर परिषद अध्यक्ष, जिला परिषद अध्यक्ष, डीएवी प्रधान कार्यालय नयी दिल्ली, डीएवी स्कूल कार्यालय, प्रबंधक डीएवी स्कूल कडरू रांची, निदेश डीएवी पब्लिक स्कूल रांची, चेयर मैन डीएवी स्कूल को सौंपी है. बैठक में मुख्य रूप से राजू अग्रवाल, कृष्णा गुप्ता, शिव सिंह, मनोज अग्रवाल, नवीन जैन, मुरारी बामलिया, अशोक अग्रवाल,कन्हैया कुमार, मुकेश अग्रवाल , धर्म प्रसाद,अमित मित्तल, सुमित मित्तल, आनंद तिर्की आदि उपस्थित थे.
प्रबंधन से बात करूंगा : डीसी : अभिभावकों का एक शिष्ट मंडल उपायुक्त से मिल कर उन्हें ज्ञापन सौंपा. इस क्रम में उपायुक्त ने कहा कि इस संबंध में विद्यालय प्रबंधन से बात की जायेगी. साथ ही स्कूल में व्याप्त अव्यवस्था पर पर विस्तार पूर्वक चर्चा करते हुए स्कूल में सभी व्यवस्था उपलब्ध कराने का प्रयास किया जायेगा.
स्कूल को बदनाम करने का मंशा नहीं : बैठक में मुख्य रूप से उपस्थित अखिल भारतीय विद्यालय परिषद के संगठन मंत्री नवीन कुमार व अभिभावकों ने कहा कि हमारी मंशा डीएवी स्कूल को बदनाम करने की नहीं है. हम चाहते हैं कि स्कूल में सुधार हो और सभी व्यवस्थाएं उपलब्ध करायी जायें ताकि बच्चों का पठन-पाठन सुचारू रूप से चलता रहे.
प्राचार्य से मिलने स्कूल पहुंचे अभिभावक : बैठक के बाद बच्चों के अभिभावक प्राचार्य से भी मिलने डीएवी स्कूल गये. किंतु प्राचार्य स्कूल से अनुपस्थित पाये गये. अभिभावकों ने उप प्राचार्य से मिल कर स्कूल की व्यवस्था में सुधार लाने की मांग की.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




