विधायक ने किया विकास कार्यों का शिलान्यास

Updated at : 09 Feb 2016 1:08 AM (IST)
विज्ञापन
विधायक ने किया विकास कार्यों का शिलान्यास

बानो (सिमडेगा) : तोरपा विधायक पौलुस सुरीन ने बानो प्रखंड का दौरा किया. उन्होंने विभिन्न योजनाओं का शिलान्यास किया. बानो में आयुवेर्दिक औषाधालय का शिलान्यास किया. इसके बाद सिकोरदा से चोरबांदु होते तीनसीमाना मोड़ तक सड़क का शिलान्यास किया. मौके पर सभा का आयोजन किया गया. इसमें उन्होंने कहा कि बानो को बेडाइरगी होते हुए […]

विज्ञापन

बानो (सिमडेगा) : तोरपा विधायक पौलुस सुरीन ने बानो प्रखंड का दौरा किया. उन्होंने विभिन्न योजनाओं का शिलान्यास किया. बानो में आयुवेर्दिक औषाधालय का शिलान्यास किया. इसके बाद सिकोरदा से चोरबांदु होते तीनसीमाना मोड़ तक सड़क का शिलान्यास किया. मौके पर सभा का आयोजन किया गया.

इसमें उन्होंने कहा कि बानो को बेडाइरगी होते हुए रनिया प्रखंड से जोड़ा जायेगा. इसके लिए बेडाइरगी के पास पुल का निर्माण किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि टिंबर मोड़ से बेडाइरगी तक 32 किमी सड़क का निर्माण कार्य आरंभ कराया गया है. कहा कि विकास के लिए ग्रामीण जागरुक हो. वे प्रखंड के विकास के लिए सदैव तत्पर हैं.

इस क्रम में ग्रा़मीणों ने विधायक के समक्ष गांव की समस्या रखी़ ग्रामीणों ने बताया कि सिंचाई के अभाव में खेत में कृषि कार्य सही रुप से नहीं होते हैं. ग्रामीणों ने गांव में सिंचाई की व्यवस्था करने की मांग की़ महाबुआंग थाना में पेजयल व्यवस्था उपलब्ध कराने की भी मांग की गयी़ मौके पर रणधीर कुमार, महावीर नाग मुंडा के अलावा अन्य लोओं ने भी अपने विचार रखे़ इस अवसर पर विश्वनाथ बड़ाइक, मो तनु, मो मुमताज, जोसेफ , किशोर के अलावा अन्य उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola