जलडेगा में हड़िया-दारू बेचनेवालों की अब खैर नहीं
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 09 Feb 2016 1:07 AM
विज्ञापन
– 10 गांव की महिलाओं ने निकाली रैली – पुलिस से मांगा सहयोग जलडेगा(सिमडेगा) : जलडेगा प्रखंड क्षेत्र में हड़िया-दारू बेचने वालों पर शामत आने वाली है. हड़िया-दारू की बिक्री एवं निर्माण के विरुद्ध महिलाएं गोलबंद हो रही हैं. इसी क्रम में सोमवार को दस गांव की महिलाओं ने एकजुटता का परिचय देते हुए नशा […]
विज्ञापन
– 10 गांव की महिलाओं ने निकाली रैली
– पुलिस से मांगा सहयोग
जलडेगा(सिमडेगा) : जलडेगा प्रखंड क्षेत्र में हड़िया-दारू बेचने वालों पर शामत आने वाली है. हड़िया-दारू की बिक्री एवं निर्माण के विरुद्ध महिलाएं गोलबंद हो रही हैं. इसी क्रम में सोमवार को दस गांव की महिलाओं ने एकजुटता का परिचय देते हुए नशा उन्मूलन रैली निकाली. रैली में लगभग चार सौ महिलाओं ने भाग लिया.
पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत जलडेगा, पतिअंबा, टंगिया, केलुगा, भीतबुना, बड़इबेड़ा, पाहनटोली, सरईटोली ,डीपाटोली व चिकटोली गांव की महिलाएं प्रखंड मुख्यालय में जमा हुई. यहां से रैली निकाली.
रैली में शामिल महिलाएं मुख्य पथ, चिकटोली, डीपाटोली, बाजार परिसर होते हुए थाना पहुंची. यहां पर पुलिस पदाधिकारियों से इस अभियान में सहयोग मांगा. साथ ही शराब बेचने एवं बनाने वालों पर कड़ी कार्रवाई करने की मांग की. रैली शामिल महिलाएं हड़ियाया-दारू बेचना बंद करो, शराब हमारा विनाश है आदि नारेबाजी कर रहे थे. रैली का नेतृत्व तारामणी साहू, सुनिता देवी, मो शमीमा खातून, सेतेंग टोपनो व सबिता देवी आदि कर रहे थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










