शादी हुई नहीं, तलाकनामे की मांग
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 02 Dec 2015 7:14 AM
विज्ञापन
सिमडेगा : वैसे तो जिला कोषागार के कार्य से सरकारी कर्मी खासे परेशान रहते ही हैं. किंतु मंगलवार को समाहरणालय में आयोजित पेंशन अदालत में जिला कोषागार का जो कारनामा उजागार हुआ, वह विभाग को काफी शर्मसार करनेवाला था. पेंशन मामले की समीक्षा के दौरान यह पाया गया कि एक मृत जनसेवक के बुजुर्ग पिता […]
विज्ञापन
सिमडेगा : वैसे तो जिला कोषागार के कार्य से सरकारी कर्मी खासे परेशान रहते ही हैं. किंतु मंगलवार को समाहरणालय में आयोजित पेंशन अदालत में जिला कोषागार का जो कारनामा उजागार हुआ, वह विभाग को काफी शर्मसार करनेवाला था. पेंशन मामले की समीक्षा के दौरान यह पाया गया कि एक मृत जनसेवक के बुजुर्ग पिता को किस प्रकार भुगतान के लिए पिछले काई माह से दौड़ाया जा रहा है.
मामला ठेठइटांगर प्रखंड का है. प्रखंड कार्यालय में कार्यरत जनसेवक मंगरू उरांव की मृत्यु इसी साल सात फरवरी को हो चुकी है. मंगरू उरांव ने शादी नहीं की थी. उसके पिता मंगरा उरांव जिंदा हैं. मृत्यु के बाद परिजनों को मिलनेवाले भुगतान के लिए जिला कोषागार के कर्मियों द्वारा इतना दौड़ाया गया कि विवश होकर उक्त मामले को पेंशन अदालत में लाया गया.
यहां पर ठेठइटांगर प्रखंड के बीडीओ हरि उरांव ने पेंशन अदालत की अध्यक्षता कर रहे एसी नागेंद्र उरांव को बताया कि जिला कोषागार द्वारा बार-बार यह कह कर बिल पास नहीं किया जा रहा है कि मृत जनसेवक का तलाकनामा जमा करना होगा. जबकि उक्त जनसेवक की शादी ही नहीं हुई थी. उन्होंने यह भी बताया कि इसका प्रमाण भी कोषागार को दे दिया गया है. बावजूद इसके कोषागार द्वारा भुगतान नहीं किया जा रहा है. विवश होकर दिवंगत जनसेवक के पिता मंगरा उरांव को पेंशन अदालत में लाया गया है. जो काफी बुजुर्ग व कमजोर हो चुके हैं.
उन्हें किसी प्रकार परिजनों ने यहां लाया था. उन्होंने यह भी बताया कि कोषागार द्वारा दो किस्त का भुगतान किया भी जा चुका है. किंतु इसके बाद भी तलाकनामे की मांग कर बुजुर्ग व्यक्ति को काफी परेशान किया जा रहा है. मामला उजागर होते ही एसी नागेंद्र सिन्हा ने पेंशन अदालत में उपस्थित कोषागार कर्मी को जम कर फटकार लगायी और शीघ्र भुगतान करने का निर्देश दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










