केंद्र की भाजपा सरकार लोगों के मुद्दों से ध्यान भटकाने का काम कर रही है : भूषण बाड़ा

Published by : Akarsh Aniket Updated At : 11 Jun 2026 9:19 PM

विज्ञापन

केंद्र की भाजपा सरकार लोगों के मुद्दों से ध्यान भटकाने का काम कर रही है : भूषण बाड़ा

विज्ञापन

सिमडेगा. पाकरटांड़ प्रखंड के बसतपुर में कांग्रेस पार्टी की मासिक बैठक सह एसआईआर को लेकर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन प्रखंड अध्यक्ष अजीत लकड़ा की अध्यक्षता में हुआ. इस कार्यक्रम में पार्टी जिलाध्यक्ष सह सिमडेगा विधायक भूषण बाड़ा, महिला जिला अध्यक्ष सह जिला परिषद सदस्य जोसिमा खाखा, झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव सह सिमडेगा जिला प्रभारी डॉ. अजय शाहदेव तथा सिमडेगा विधानसभा प्रभारी अकील रहमान मुख्य रूप से उपस्थित रहे. बैठक को संबोधित करते हुए विधायक भूषण बाड़ा ने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता ही पार्टी की असली ताकत हैं. उन्होंने महंगाई, बेरोजगारी और जनसमस्याओं पर केंद्र सरकार की नीतियों को विफल बताते हुए कहा कि भाजपा सरकार जनता के मुद्दों से ध्यान भटकाने का काम कर रही है. उन्होंने कार्यकर्ताओं से गांव-गांव जाकर जनता की आवाज बनने और सरकार की विफलताओं को उजागर करने का आह्वान किया. कांग्रेस कार्यकर्ता समाजसेवी भी हैं डॉ. अजय शाहदेव ने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता केवल राजनीतिक कार्यकर्ता नहीं बल्कि समाजसेवी भी हैं. उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि किसी भी संकट की स्थिति में डॉक्टर और पुलिस से पहले कांग्रेस कार्यकर्ता मदद के लिए पहुंचे. यही जनता के बीच पार्टी की असली पहचान बनेगी. उन्होंने पंचायत चुनाव की तैयारी में अभी से जुट जाने की बात कही. महिलाओं और युवाओं की भागीदारी अहम महिला जिला अध्यक्ष जोसिमा खाखा ने संगठन में महिलाओं और युवाओं की भागीदारी को अहम बताया. उन्होंने कहा कि कांग्रेस की विचारधारा सेवा, समर्पण और सामाजिक न्याय पर आधारित है. महिलाओं और युवाओं की सक्रियता से संगठन और अधिक सशक्त होगा. उन्होंने पंचायत स्तर पर संगठन को मजबूत करने और जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी लोगों तक पहुंचाने की अपील की. सिमडेगा विधानसभा प्रभारी अकील रहमान ने कहा कि कांग्रेस की पहचान जनता के बीच रहने वाली पार्टी की रही है. उन्होंने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर तक सक्रिय रहकर लोगों से संवाद स्थापित करने और संगठन को मजबूत बनाने का आह्वान किया. इस अवसर पर कार्यकारी अध्यक्ष संतोष कुमार सिंह, अख्तर खान, जिला विधायक प्रतिनिधि एजाज अहमद, जिला प्रवक्ता रणधीर रंजन, सेवा दल संगठन अध्यक्ष सह जिप सदस्य सामरोम पौल टोपनो, नगर अध्यक्ष अरशद हुसैन, प्रखंड अध्यक्ष नोवेल मिंज, सिल्वेस्टर बघवार, प्रमुख रजत लकड़ा, बिपिन पंकज मिंज, सांसद प्रतिनिधि मुंश खेस सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे.

विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola