सिमडेगा के कैरबेड़ा में फुटबॉल और हॉकी टूर्नामेंट का फाइनल, पतराटोली और कोलबहार बने चैंपियन
खिलाड़ियों से भेंट करते हुए विधायक| Prabhat Khabar Network
सिमडेगा के पाकरटांड़ में आयोजित टूर्नामेंट में विधायक भूषण बाड़ा ने बेटियों के हौसले की सराहना की. पतराटोली और कोलबहार ने शानदार जीत दर्ज की.
सिमडेगा: पाकरटांड़ प्रखंड के कैरबेड़ा में आयोजित फुटबॉल और हॉकी टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबलों में खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया. बालिका वर्ग फुटबॉल के फाइनल में पतराटोली और कोलबहार की टीमें आमने-सामने थीं. रोमांचक मुकाबले का फैसला पेनाल्टी शूटआउट से हुआ, जिसमें पतराटोली ने कोलबहार को 5-4 से हराकर खिताब अपने नाम किया. वहीं बालक वर्ग हॉकी के फाइनल मुकाबले में कोलबहार और डुमरडीह की टीमें भिड़ीं. इसमें कोलबहार ने शानदार प्रदर्शन करते हुए डुमरडीह को 1-0 से हराकर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया.
विधायक ने खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह
फाइनल मुकाबले में मुख्य अतिथि के रूप में सिमडेगा विधायक भूषण बाड़ा और विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला परिषद सदस्य जोसिमा खाखा मौजूद थीं. दोनों अतिथियों ने मैदान पहुंचकर खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया और उनके शानदार प्रदर्शन की सराहना की. विधायक भूषण बाड़ा ने कहा कि कैरबेड़ा का मैदान सिर्फ खेल का मैदान नहीं, बल्कि गांव की प्रतिभाओं के सपनों को उड़ान देने वाला मंच है. उन्होंने कहा कि आज बेटियां सिर्फ मैदान पर खेल नहीं रही हैं, बल्कि अपने हुनर के दम पर समाज की सोच बदल रही हैं. बेटियों में अपने भविष्य को बेहतर बनाने की पूरी ताकत है.
ये भी पढ़ें- आंदोलनरत छात्रों की मांगों पर सरकार गंभीर, दोषियों पर होगी कार्रवाई: विधायक नमन विक्सल कोंगाड़ी
खेल से बेटियों को मिलती है पहचान
जिला परिषद सदस्य जोसिमा खाखा ने कहा कि फाइनल मुकाबले में बेटियों का संघर्ष और आत्मविश्वास देखकर यह स्पष्ट है कि ग्रामीण क्षेत्र की बेटियां किसी से कम नहीं हैं. खेल बेटियों में आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता बढ़ाने के साथ उन्हें एक अलग पहचान भी देता है. मौके पर कार्यकारी जिलाध्यक्ष अख्तर खान, प्रखंड अध्यक्ष अजीत लकड़ा, पादरी सियोन कुजूर, नगर अध्यक्ष अरशद हुसैन, लखन गुप्ता, शशि गुड़िया, नगर विधायक प्रतिनिधि शकील अहमद, जिला महासचिव साबिर खान, डॉ इम्तियाज हुसैन, पंचायत अध्यक्ष निलेश एक्का, मुखिया बिनीता खाखा, प्रतिमा कुजूर, शोभन तिग्गा, उर्मिला केरकेट्टा, विवेक एक्का समेत कई लोग मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए









