छात्रों की मांगों पर सरकार गंभीर, दोषियों पर होगी कार्रवाई: विधायक नमन विक्सल कोंगाड़ी

Updated:
विज्ञापन

विधायक नमन विक्सल कोंगाड़ी

सिमडेगा विधायक नमन विक्सल कोंगाड़ी ने भाजपा पर छात्रों को उकसाने का आरोप लगाया है. उन्होंने कहा कि सरकार छात्रों की मांगों को लेकर बेहद संवेदनशील है.

विज्ञापन

सिमडेगा: विधायक नमन विक्सल कोंगाड़ी ने कहा कि राज्य सरकार आंदोलनरत छात्रों के साथ है और उनकी मांगों पर गंभीरता से विचार करने के लिए तैयार है. सरकार छात्रों की समस्याओं का समाधान चाहती है, क्योंकि छात्र ही देश और राज्य का भविष्य हैं. उन्होंने कहा कि भर्ती परीक्षाओं में गड़बड़ी करने वाले किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जायेगा. सरकार लगातार ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है और दोषियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा रहा है.

ये भी पढ़ें- सिमडेगाः सड़क पर घायल पड़ा था युवक, पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल

भाजपा पर आंदोलन को भटकाने का आरोप

विधायक ने आरोप लगाया कि भाजपा के लोग छात्रों के आंदोलन में शामिल होकर उन्हें दिग्भ्रमित करने और आंदोलन को कमजोर करने का प्रयास कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि छात्रों की जायज मांगों को लेकर सरकार पूरी तरह संवेदनशील है और उनके समाधान के लिए सकारात्मक पहल की जा रही है. उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा राजनीतिक लाभ लेने के उद्देश्य से छात्रों को उकसाने का काम कर रही है. सरकार का उद्देश्य छात्रों की समस्याओं का समाधान करना और भर्ती प्रक्रिया को पारदर्शी बनाना है.


विज्ञापन
Ravikant

लेखक के बारे में

By Ravikant

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola