सिमडेगा में तीसरी सोमवारी पर सरना मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

Updated:
विज्ञापन

बोल बम के नारे लगाते हुए श्रद्धालु | Prabhat Khabar Network

सिमडेगा के सरना मंदिर में तीसरी सोमवारी पर हजारों भक्तों ने भगवान शिव का जलाभिषेक किया. कांवरियों की यात्रा से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो गया है.

विज्ञापन

सिमडेगा: पवित्र श्रावण मास की तीसरी सोमवारी पर सलडेगा स्थित सरना मंदिर में हजारों श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का जलाभिषेक किया. जलाभिषेक को लेकर मंदिर परिसर में विशेष तैयारियां की गयी थीं. सुबह से ही मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ जुटने लगी. कांवड़िया सेवा संघ की ओर से आयोजित तीन दिवसीय सामूहिक कांवड़ यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं ने शनिवार को ओड़िशा के वेदव्यास त्रिवेणी संगम से जल उठाकर यात्रा शुरू की. वेदव्यास से करीब 70 किलोमीटर की कठिन पैदल यात्रा करने के बाद बड़ी संख्या में कांवड़िये रविवार शाम टुकूपानी पहुंचे.

ये भी पढ़ें- सिमडेगा के कैरबेड़ा में फुटबॉल और हॉकी टूर्नामेंट का फाइनल, पतराटोली और कोलबहार बने चैंपियन

सुबह सरना मंदिर पहुंचकर किया जलाभिषेक

कांवड़ियों के टुकूपानी पहुंचते ही पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो गया. कांवड़िये भक्ति गीतों की धुन पर झूमते हुए और बोल बम के जयकारे लगाते हुए आगे बढ़ रहे थे. उनकी टोली में खासा उत्साह देखने को मिला. सोमवार की अहले सुबह सभी कांवड़िये टुकूपानी से सरना मंदिर के लिए रवाना हुए. मंदिर पहुंचने के बाद श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से भगवान शिव का जलाभिषेक किया और सुख-समृद्धि की कामना की. इस दौरान मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही.


विज्ञापन
Ravikant

लेखक के बारे में

By Ravikant

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola