सिमडेगाः सड़क पर घायल पड़ा था युवक, पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल
घायल को अस्पताल पहुंचाते पुलिस के जवान | Prabhat Khabar Network
सिमडेगा के बानो में सड़क दुर्घटना में घायल युवक को पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए समय पर अस्पताल पहुंचाया. पुलिस ने सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने की अपील की है.
सिमडेगाः जिले के बानो थाना क्षेत्र में सड़क दुर्घटना में घायल युवक को पुलिस ने समय पर अस्पताल पहुंचाकर मानवीय संवेदनशीलता का परिचय दिया. पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर बानो थाना की गश्ती टीम ने तत्परता दिखाते हुए घायल युवक को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, बानो पहुंचाया.
अनियंत्रित होकर सड़क पर गिरी बाइक
जानकारी के अनुसार, बानो थाना क्षेत्र के हाटिंग होड़े के समीप एक बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई. हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर पड़ा था. घटना की सूचना मिलते ही बानो थाना की गश्ती टीम मौके पर पहुंची और घायल युवक को सुरक्षित अस्पताल पहुंचाया. युवक की पहचान पश्चिमी सिंहभूम जिले के आनंदपुर थाना इलाके के आनंदपुर होनतोपा के रहने वाले रोहित तोपनो ( 25 वर्ष), पिता- जीवन तोपनो के रूप में हुई है. सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, बानो में चिकित्सकों ने उसका उपचार शुरू किया.
पुलिस ने की सड़क सुरक्षा की अपील
पुलिस की तत्परता से घायल युवक को समय पर चिकित्सा सुविधा मिल सकी. बानो थाना पुलिस ने लोगों से वाहन चलाते समय सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने की अपील की है. पुलिस ने वाहन की गति नियंत्रित रखने और दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट का अनिवार्य रूप से इस्तेमाल करने की सलाह दी. पुलिस ने कहा कि वाहन चलाते समय थोड़ी सी सावधानी बरतने से सड़क दुर्घटनाओं को काफी हद तक रोका जा सकता है.
ये भी पढ़ें- GAIL Employees Loan: इलेक्ट्रिक-सीएनजी गाड़ी के लिए 30 लाख तक मिलेगा लोन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए









