240 किलो जावा महुआ और 10 लीटर शराब नष्ट किया
Author Akarsh aniket
Updated:
विज्ञापन
240 किलो जावा महुआ और 10 लीटर शराब नष्ट किया
विज्ञापन
सिमडेगा. अवैध शराब के निर्माण और बिक्री पर रोक लगाने के लिए पुलिस और उत्पाद विभाग ने एक बार फिर संयुक्त छापेमारी की. थाना और उत्पाद विभाग की टीम ने क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर कार्रवाई की. छापेमारी में अवैध शराब निर्माण में प्रयुक्त लगभग 240 किलो जावा महुआ और 10 लीटर अवैध महुआ शराब बरामद की गयी. बरामद सामग्री को मौके पर ही नष्ट कर दिया गया. पुलिस ने बताया कि यह अभियान जिले में अवैध शराब के कारोबार पर प्रभावी रोक और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से चलाया गया है. अवैध शराब कारोबार में संलिप्त लोगों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई की जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन









