गांव-गांव घूम रहे हैं प्रत्याशी

Updated at : 02 Dec 2015 7:13 AM (IST)
विज्ञापन
गांव-गांव घूम रहे हैं प्रत्याशी

कोलेबिरा : त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव अंतर्गत प्रखंड में जिला परिषद प्रत्याशी के पद के लिए त्रिकोणीय संघर्ष देखने को मिल रहा है. विदित हो कि इस बार प्रखंड से जिला परिषद पद के लिए कुल तीन महिला प्रत्याशी फुलकुमारी समद, लाली मिंज व रोस प्रतिमा सोरेंग चुनाव लड़ रहे हैं. उक्त तीनों प्रत्याशियाें द्वारा डोर-टू-डोर, […]

विज्ञापन

कोलेबिरा : त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव अंतर्गत प्रखंड में जिला परिषद प्रत्याशी के पद के लिए त्रिकोणीय संघर्ष देखने को मिल रहा है. विदित हो कि इस बार प्रखंड से जिला परिषद पद के लिए कुल तीन महिला प्रत्याशी फुलकुमारी समद, लाली मिंज व रोस प्रतिमा सोरेंग चुनाव लड़ रहे हैं.

उक्त तीनों प्रत्याशियाें द्वारा डोर-टू-डोर, मोटरसाइकिल रैली, लाउडस्पीकर आदि के माध्यम से चुनाव प्रचार किया जा रहा है. ये सभी अपने क्षेत्रो में हर तबके के विकास का वादा कर रहे हैं. एक ओर जहां डोमटोली पंचायत से पिछले बार फुलकुमारी समद पंसस के रूप में अपनी पहचान बना रखी है, वहीं लाली मिंज क्षेत्र में सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में जानी जाती हैं. रोस प्रतिमा सोरेंग का भी अपने क्षेत्र में दबदबा है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola