चुनाव को लेकर विशेष चौकसी बरतें:एसपी

Updated at : 14 Nov 2015 6:54 AM (IST)
विज्ञापन
चुनाव को लेकर विशेष चौकसी बरतें:एसपी

अपराध समीक्षा बैठक में थाना प्रभारियों को दिये गये कई निर्देश सिमडेगा : समाहरणालय स्थित एसपी कार्यालय कक्षा में अपराध समीक्षा बैठक एसपी राजीव रंजन सिंह की अध्यक्षता में हुई. बैठक में जिले के सभी थाना प्रभारी एवं ओपी प्रभारी के अलावा अन्य पुलिस पदाधिकारियों ने भाग लिया. बैठक में पिछले माह घटी घटनाओं की […]

विज्ञापन
अपराध समीक्षा बैठक में थाना प्रभारियों को दिये गये कई निर्देश
सिमडेगा : समाहरणालय स्थित एसपी कार्यालय कक्षा में अपराध समीक्षा बैठक एसपी राजीव रंजन सिंह की अध्यक्षता में हुई. बैठक में जिले के सभी थाना प्रभारी एवं ओपी प्रभारी के अलावा अन्य पुलिस पदाधिकारियों ने भाग लिया. बैठक में पिछले माह घटी घटनाओं की समीक्षा की गयी.लंबित मामलों को शीघ्र निष्पादन करने एवं फरार वारंटियों को शीघ्र गिरफ्तार करने का निर्देश एसपी श्री सिंह ने उपस्थित थाना प्रभारियों को दिया. एसपी श्री सिंह ने कहा कि त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर विशेष चौकसी बरतने की आवश्यकता है.
पंचायत चुनाव के दौरान कोई गड़बड़ी नहीं हो इस पर विशेष नजर रखें. उन्होंने कहा कि असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखें अपराध पर अंकुश लगाने का प्रयास करें. उन्होंने यह भी कहा कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बहाल करने का हर संभव प्रयास करें. साथ ही गश्ती कार्य में तेजी लायें ताकि जनता अपना आप को सुरक्षित महसूस कर सकें.
उन्होंने यह भी कहा कि जनता एवं जन प्रतिनिधियों के साथ समन्वय स्थापित कर कार्य करें. 23 नवंबर से आयोजित ऐतिहासिक रामरेखाधाम मेला पर भी चर्चा करते हुए एसपी श्री सिंह ने कहा कि मेले को लेकर जिन पुलिस पदाधिकारियों एवं पुलिस कर्मियों की प्रतिनियुक्ति की गयी है वह अपनी ड्यूटी इमानदारी पूर्वक निभायें.
मेले में विधिक व्यवस्था बनाये रखने का हर संभव प्रयास करें. बैठक में मुख्य रूप से एसडीपीओ मो कौसर अली, डीएसपी राजा कुमार मित्रा, पुलिस इंस्पेक्टर सरोज कुमार श्रीवास्तव, सार्जेंट मेजर संतोष कुमार, सिमडेगा थाना प्रभारी रणविजय शर्मा, बोलबा थाना प्रभारी अरुण कुमार महथा, जलडेगा थाना प्रभारी मनोहर कुमार के अलावा अन्य थाना प्रभारी व ओपी प्रभारी उपस्थित थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola