दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 13 Nov 2015 5:34 AM
विज्ञापन
पूजा पंडाल बना आकर्षण का केंद्र सिमडेगा : शहरी क्षेत्र में दो पूजा पंडालों में अलग-अलग मां काली व मां लक्ष्मी की पूजा की जा रही है. मां काली व मां लक्ष्मी के दर्शन के लिए पूजा पंडालों में श्रद्धालूओं की भीड़ उमड़ रही है. शहरी क्षेत्र के नीचे बाजार दूर्गापूजा पंडाल में मां काली […]
विज्ञापन
पूजा पंडाल बना आकर्षण का केंद्र
सिमडेगा : शहरी क्षेत्र में दो पूजा पंडालों में अलग-अलग मां काली व मां लक्ष्मी की पूजा की जा रही है. मां काली व मां लक्ष्मी के दर्शन के लिए पूजा पंडालों में श्रद्धालूओं की भीड़ उमड़ रही है. शहरी क्षेत्र के नीचे बाजार दूर्गापूजा पंडाल में मां काली की भव्य प्रतिमा को स्थापित की गयी है.
यहां पर मां काली की पूजा 10 नवंबर की रात को ही अमावस्या में की गयी. पूजा पंडाल को आकर्षक तरीके से सजाया गया है. पूजा पंडाल परिसर स्थित ग्राउंड को आर्कषक विद्युत लाइट की सजावट की गयी है. परिसर में भव्य व आकर्षक पूजा पंडाल भी बनाये गये हैं. यहां पर महाप्रसाद के रूप में खिचड़ी का वितरण किया गया.
शहरी क्षेत्र स्थित गुलजार गली शिव मंदिर परिसर में मां लक्ष्मी, सरस्वती व भगवान गणेश जी की भव्य व सुंदर प्रतिमा को स्थाति किया गया. पूजा पंडाल में पूरे विधि पूर्वक 11 नवंबर को पूजा-अर्चना की गयी. उसके बाद पंडाल आम लोगों के दर्शन के लिए खोल दिया गया.
पूजा पंडाल के अंदर बेहतरीन सजावट की गयी है. पूजा पंडाल परिसर में पूजा समिति के लोगों ने विद्युत लाइट के माध्यम से पार्क का स्वरूप प्रदान किया गया है जो अत्यंत ही आकर्षक लग रहा है. पूजा पंडाल परिसर में विशाल व आकर्षक पूजा पंडाल का निर्माण किया गया है. पंडाल व विद्युत सजावट व ग्राउंड सजावट यहां पर आकर्षण का केंद्र बना हुआ है.
कोलेबिरा(सिमडेगा) : प्रकाश का पर्व दीपावली प्रखंड क्षेत्र में हर्षोल्लास एवं श्रद्धा के साथ मनायी गयी. इस अवसर पर सभी घरो में दीप जलाये गये एवं आकर्षक विद्युत सज्जा की गयी थी. कई घरों में आकर्षक रंगोली भी बनायी गयी थी. शाम होते ही लोगों ने जम कर आतिशबाजी की. रात भर पटाखों की आवाज गूंजती रही. लोगो ने माता लक्ष्मी एवं भगवान गणेश की पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद ग्रहण किया. इस मौके पर प्रसाद का भी वितरण किया गया.
लक्ष्मी पूजा के अवसर पर प्रखंड के धर्मशाला एवं रणबहादुर सिंह चौक में माता लक्ष्मी का आकर्षक पूजा पंडाल बनाया गया था. इन दोनो पंडालों में आकर्षक विद्युत सज्जा की गयी थी. इधर धर्मशाला पूजा समिति ने 13 नवंबर को संध्या 8 बजे से नागपुरिया एवं आधुनिक रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया है. पूजा के सफल संचालन में सुजय कुमार, अनिल सिन्हा, संतोष तिवारी, अनिल कुमार, मोन्टी कुमार, रूपेश कुमार, आलोक केरकेट्टा, सचिन बाड़ा के अलावे अन्य युवकों का महत्वपूर्ण भूमिका निभायी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










