योग चैंपियनशिप में अनुपा को मिला छठा स्थान
Updated at : 13 Nov 2015 5:33 AM (IST)
विज्ञापन

जमशेदपुर में आयोजित राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में मिली यह उपलब्धि सिमडेगा : शहरी क्षेत्र के सामटोली सिंचाई विभाग कॉलोनी निवासी सोमरा उरांव की पुत्री अनुपा किंडो ने जमशेदपुर में आयोजित राज्य स्तरीय योगा चैंपियनशिप में छठा स्थान प्राप्त किया है. योग फेडरेशन ऑफ इंडिया से मान्यता प्राप्त झारखंड योगा एसोसिएशन एवं ईस्ट सिंहभूम योगा एसोसिएशन […]
विज्ञापन
जमशेदपुर में आयोजित राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में मिली यह उपलब्धि
सिमडेगा : शहरी क्षेत्र के सामटोली सिंचाई विभाग कॉलोनी निवासी सोमरा उरांव की पुत्री अनुपा किंडो ने जमशेदपुर में आयोजित राज्य स्तरीय योगा चैंपियनशिप में छठा स्थान प्राप्त किया है.
योग फेडरेशन ऑफ इंडिया से मान्यता प्राप्त झारखंड योगा एसोसिएशन एवं ईस्ट सिंहभूम योगा एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित 14वीं झारखंड योगा चैंपियनशिप में राज्य के विभिन्न जिले के प्रतिभागियों ने भाग लिया था. जिसमें अनुपा को छठा स्थान प्राप्त हुआ. अनुपा की इस उपलब्धि पर उपायुक्त विजय कुमार सिंह सहित उसके परिजनों व दोस्तों ने बधाई दी है. उल्लेखनीय है कि अनुपा किंडो ने इसी वर्ष हजारीबाग में भी आयोजित राज्यस्तरीय योगा प्रतियोगिता में तृतीय स्थान प्राप्त किया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




