चुनाव में मजिस्ट्रेट की भूमिका अहम

Updated at : 12 Nov 2015 2:16 AM (IST)
विज्ञापन
चुनाव में मजिस्ट्रेट की भूमिका अहम

कलस्टर मजिस्ट्रेट को दिया गया प्रशिक्षण सिमडेगा : समाहरणालय स्थित सभागार में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर कलस्टर मजिस्ट्रेट के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया. जिसमें जिले के सभी कलस्टर मजिस्ट्रेट ने भाग लिया. इस अवसर पर वरीय पदाधिकारी के रूप में उपस्थित अपर समाहर्ता नागेंद्र कुमार सिन्हा ने उपस्थित कलस्टर […]

विज्ञापन
कलस्टर मजिस्ट्रेट को दिया गया प्रशिक्षण
सिमडेगा : समाहरणालय स्थित सभागार में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर कलस्टर मजिस्ट्रेट के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया. जिसमें जिले के सभी कलस्टर मजिस्ट्रेट ने भाग लिया.
इस अवसर पर वरीय पदाधिकारी के रूप में उपस्थित अपर समाहर्ता नागेंद्र कुमार सिन्हा ने उपस्थित कलस्टर मजिस्ट्रेट को संबोधित करते हुए कहा कि चुनाव में कलस्टर मजिस्ट्रेट की भूमिका अहम होती है. कलस्टर मजिस्ट्रेट अपनी जिम्मेवारियों को सही तरीके से निभायेंगे, तभी मतदान शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो पायेगा.
कहा कि पांच-छह बूथ पर एक कलस्टर मजिस्ट्रेट की प्रतिनियुक्ति की जायेगी. जिनकी जहां भी प्रतिनियुक्ति की जाये वहां सही समय पर पहुंच कर अपनी ड्यूटी सही तरीके से निभायें. एसी श्री सिन्हा ने कहा कि शीघ्र ही प्रतिनियुक्त स्थल की जानकारी सभी कलस्टर मजिस्ट्रेट को दे दी जायेगी.
कहा कि 16 नवंबर को प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जायेगा. जिसमें सभी कलस्टर मजिस्ट्रेट को उपस्थित रहना आवश्यक है. उक्त प्रशिक्षण के दौरान अन्य जानकारी भी विस्तार पूर्वक दी जायेगी. प्रखंड विकास पदाधिकारी बंधन लौंग ने कलस्टर मजिस्ट्रेट के दायित्व एवं कर्तव्य की जानकारी विस्तार पूर्वक दी. इस अवसर पर पंचायती राज पदाधिकारी कुमार मयंक भूषण के अलावा अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola