सिमडेगा जेल से 12 मोबाइल बरामद

Updated at : 06 Nov 2015 2:28 AM (IST)
विज्ञापन
सिमडेगा जेल से 12 मोबाइल बरामद

सिमडेगा : जेल में बंद नक्सलियों व अपराधियों द्वारा पंचायत चुनाव के प्रत्याशी काे धमकी दिये जाने और व्यापारियों से लेवी मांगे जाने की शिकायत पर पुलिस ने बुधवार की रात 11.20 बजे मंडल कारा में छापेमारी की. सुबह 4.15 बजे तक चली छापेमारी में पुलिस ने जेल से 12 मोबाइल बरामद किया. इस मामले […]

विज्ञापन
सिमडेगा : जेल में बंद नक्सलियों व अपराधियों द्वारा पंचायत चुनाव के प्रत्याशी काे धमकी दिये जाने और व्यापारियों से लेवी मांगे जाने की शिकायत पर पुलिस ने बुधवार की रात 11.20 बजे मंडल कारा में छापेमारी की.
सुबह 4.15 बजे तक चली छापेमारी में पुलिस ने जेल से 12 मोबाइल बरामद किया. इस मामले में संबंधित लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज की जायेगी. जानकारी के मुताबिक, जेल से जिप सदस्य के प्रत्याशियों को चुनाव में खड़ा नहीं होने की धमकी मिल रही थी. जिप सदस्य के प्रत्याशी ने एसपी राजीव रंजन से इसकी शिकायत की थी.
एसपी ने डीसी विजय कुमार सिंह से संपर्क कर पुलिस टीम बनायी. पुलिस व प्रशासनिक पदाधिकारियों ने छापेमारी अभियान चलाया. डीसी विजय कुमार सिंह ने प्रेस वार्ता में बताया कि छापेमारी अभियान को अत्यंत ही गोपनीय रखा गया था, इसलिए सफलता मिली. छापामारी दल में एसडीओ दिलेश्वर महतो, एसडीपीओ कौशर अली, डीएसी राजा कुमार मित्रा, कार्यपालक दंडाधिकारी मयंक भुषण, सीओ संजय कुमार सिंह, इंस्पेक्टर सरोज श्रीवास्तव, थाना प्रभारी रणविजय शर्मा, थाना प्रभारी गंगासागर ओझा शामिल थे.
जेल के अंदर से कुछ नक्सली व अपराधी निष्पक्ष चुनाव में खालल डालने का प्रयास कर रहे थे. वे लोग जिप प्रत्याशियों को धमका रहे थे. जेल में अब इस प्रकार का अभियान लगातार चलता रहेगा.
विजय कुमार सिंह, डीसी, सिमडेगा
क्या-क्या मिला
वार्ड एक : तीन मोबाइल, चार्जर, दाे सिम कार्ड, एक हेड फोन वार्ड दाे : पहाड़ी चीता के पत्रिक टेटे के बेड के नीचे से दाे मोबाइल सेट, बाथरूम से एक माेबाइल, दाे सिम कार्ड व एक चार्जर वार्ड चार : बाथरूम में रखा गया दाे मोबाइल सेट वार्ड पांच : कमलेश गोप के पास से एक मोबाइल सेट, खिड़की के बाहर फेंका हुआ एक मोबाइल सेट व बैटरी वार्ड सात : बाहर फेंका हुआ मोबाइल सेटवार्ड आठ : बाथरूम में छिपा कर रखा गया एक मोबाइल सेट
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola