हथियार समेत पीएलएफआइ सदस्य गिरफ्तार
Updated at : 05 Nov 2015 12:23 AM (IST)
विज्ञापन

सिमडेगा : पुलिस ने पीएलएफआइ सदस्य को हथियार के साथ गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है. घटना ठेठईटांगर थाना क्षेत्र की है. जानकारी के मुताबिक गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने छापामारी कर पीएलएफआइ सदस्य जपलंगा निवासी रंजीत टोप्पो को जपलंगा से ही गिरफ्तार कर लिया. उसके पास से एक रायफल और दो […]
विज्ञापन
सिमडेगा : पुलिस ने पीएलएफआइ सदस्य को हथियार के साथ गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है. घटना ठेठईटांगर थाना क्षेत्र की है. जानकारी के मुताबिक गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने छापामारी कर पीएलएफआइ सदस्य जपलंगा निवासी रंजीत टोप्पो को जपलंगा से ही गिरफ्तार कर लिया. उसके पास से एक रायफल और दो कारतूस बरामद किया गया है.
गिरफ्तार नक्सली मारे गये पीएलएफआइ के जयधर गोप का नजदीकी है. एसपी राजीव रंजन सिंह ने बताया कि उन्हें गुप्ता सूचना मिली थी कि जपलंगा में नक्सली संगठन के सदस्य जमे हुए हैं. सूचना पर बीरू थाना प्रभारी गंगासागर ओझा व ठेठईटांगर थाना प्रभारी चंद्रिका प्रसाद शस्त्र बलों के साथ जपलंगा में संभावित ठिकानों पर छापामारी मंगलवार की रात को की. छापामारी के अंधेरे का लाभ उठा कर कई अन्य नक्सली भागने में सफल हो गये. वहीं रंजीत टोप्पो को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया.
उसके पास से रायफल व दो कारतूस बरामद किया गया. एसपी ने बताया कि रंजीत पर हत्या का आरोप है. वह 2014 में जेल भी जा चुका है. जेल से छूटने के बाद पुन: संगठन से जुड़ गया. प्रेसवार्ता में मुख्य रूप से एसपी राजीव रंजन सिंह के अलावा डीएसपी राजा कुमार मित्रा, थाना प्रभारी गंगासागर ओझा, एसआइ रामज्ञान सिंह भी शामिल थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




