ईश्वर का दिया वरदान है मवेशी

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 04 Nov 2015 12:29 AM

विज्ञापन

सिमडेगा : जिले में सोहराई पर्व धूमधाम से मनाया गया. इस अवसर पर विभिन्न स्थानों में मवेशियों के लिए विशेष रूप से प्रार्थना की गयी. मवेशियों को नदी में नहलाया गया. मवेशियों को गोशाला में प्रवेश कराने से पहले पैर को हड़िया पानी से धोया गया. साथ ही सींग में तेल लगा कर चावल व […]

विज्ञापन
सिमडेगा : जिले में सोहराई पर्व धूमधाम से मनाया गया. इस अवसर पर विभिन्न स्थानों में मवेशियों के लिए विशेष रूप से प्रार्थना की गयी. मवेशियों को नदी में नहलाया गया. मवेशियों को गोशाला में प्रवेश कराने से पहले पैर को हड़िया पानी से धोया गया. साथ ही सींग में तेल लगा कर चावल व उड़द का भोजन मवेशियों को कराया गया.
इस अवसर पर जगह-जगह सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन हुआ. लोग मांदर की थाप पर खूूब झूमे. इस अवसर पर विभिन्न स्थानों पर मिस्सा अनुष्ठान भी हुआ. विशेष रूप से तुमडेगी जमुनाखैर गांव में आयोजित मिस्सा अनुष्ठान में मुख्य अनुष्ठाता के रूप में फादर युजीन टोप्पो उपस्थित थे.
मिस्सा अनुष्ठान में कहा कि मवेशी ईश्वर का दिया गया वरदान है. मवेशियों के प्रति आदर व कृतज्ञता दिखाना चाहिए. कहा कि यीशु ख्रिस्त ने गोशाला में जन्म लेकर गोशाला को पवित्र किया है.
गृहस्थी जीवन में मवेशी हमारे साथ हैं. ईश्वर ही मनुष्य एवं मवेशियों के स्वामी हैं. कार्यक्रम में मिखाइल लकड़ा, सिलास टेटे, सजीत टेटे, पौल लकड़ा, लोरेंतुस टेटे, पात्रिक होरो, विनोद सोरेंग, प्रफुला लकड़ा, मधुरा बा, रोजालिया टेटे, ललिता टेटे, विवयाना लकड़ा, अंजेला टेटे, अनस्तासिया टेटे के अलावा काफी संख्या में लोग उपस्थित थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola