छह सेफा मैच खेले गये
Updated at : 04 Nov 2015 12:23 AM (IST)
विज्ञापन

सिमडेगा : कला, संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग झारखंड सरकार के सौजन्य से जिला प्रशासन द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय विद्यालय बालक/बालिका हॉकी प्रतियोगिता 2015 -16 सिमडेगा के मंगलवार को दूसरे दिन एस्ट्रोटर्फ स्टेडियम में कुल छह सेमीफाइनल मैच खेले गये. जिसमें बालिका वर्ग के अंडर 14 में सिमडेगा जिला टीम ने रांची जिला को […]
विज्ञापन
सिमडेगा : कला, संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग झारखंड सरकार के सौजन्य से जिला प्रशासन द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय विद्यालय बालक/बालिका हॉकी प्रतियोगिता 2015 -16 सिमडेगा के मंगलवार को दूसरे दिन एस्ट्रोटर्फ स्टेडियम में कुल छह सेमीफाइनल मैच खेले गये.
जिसमें बालिका वर्ग के अंडर 14 में सिमडेगा जिला टीम ने रांची जिला को 5-1 से एसटीसी लचड़ागढ़ ने गुमला को 14-0 से तथा अंडर 17 में रांची ने खूंटी को 2-1 से एसटीसी सिमडेगा ने एसटीसी गुमला को 10-0 से तथा बालक वर्ग के अंडर 17 में खूंटी ने गुमला को 3-2 से तथा सिमडेगा ने ट्राइब्रेकर एस टी सी को 5-4 से पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया. कल सुबह 7 बजे से बालक-बालिका दोनों के तीनों आयु वर्ग का फाइनल मैच होगा. 3 बजे पुरस्कार वितरण सह समापन समारोह किया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




