प्रशिक्षण प्राप्त 28 युवक भुवनेश्वर रवाना

Updated at : 27 Oct 2015 8:16 AM (IST)
विज्ञापन
प्रशिक्षण प्राप्त 28 युवक भुवनेश्वर रवाना

सिमडेगा : उपायुक्त विजय कुमार सिंह ने पैन आइटी द्वारा संचालित गुरुकुल से प्रशिक्षित 28 युवाओं को शापुरजी पालौनजी भुवनेश्वर के लिए रवाना किया. वहां इनके लिए रोजगार की व्यवस्था की गयी है. ताकि इनकी आर्थिक स्थिति मजबूत हो सके. उपायुक्त ने कहा कि किसी भी विकसित देश की पहचान वहां की युवा शक्ति होती […]

विज्ञापन

सिमडेगा : उपायुक्त विजय कुमार सिंह ने पैन आइटी द्वारा संचालित गुरुकुल से प्रशिक्षित 28 युवाओं को शापुरजी पालौनजी भुवनेश्वर के लिए रवाना किया. वहां इनके लिए रोजगार की व्यवस्था की गयी है. ताकि इनकी आर्थिक स्थिति मजबूत हो सके.

उपायुक्त ने कहा कि किसी भी विकसित देश की पहचान वहां की युवा शक्ति होती है. यहां से निकले युवा सिमडेगा हीं नहीं वरन पूरे देश में अपनी सफलता का परचम लहरायेंगे. उन्होंने उपस्थित अन्य युवाओं को भी सरकार द्वारा संचालित अन्य योजनाओं की जानकारी देते हुए इसका लाभ उठाने की अपील की. मौके पर प्राचार्य चंद्रिका प्रसाद, ट्रेनर अखिलेश कुमार सिंह, कृष्णा धन, महरनव पातीर, चितरंजन, कृष्ण चैतन्य, अवधेश पांडे के अलावे कई लोग उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola