जल्द दूर की जायेगी समस्याएं
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 16 Oct 2015 8:25 PM
कोलेबिरा : उपायुक्त विजय कुमार सिंह ने शुक्रवार को कोलेबिरा प्रखंड का निरीक्षण किया. निरीक्षण में उन्होंने प्रखंड व अंचल कार्यालय का प्राप्त, निर्गत पंजी की जांच करते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिये. उन्होंने मनरेगा के तहत संचालित योजनाओं का प्रतिवेदन भी जांच की. आम जनता ने उपायुक्त के समक्ष इंदिरा आवास, पेंशन योजना, जमीन […]
कोलेबिरा : उपायुक्त विजय कुमार सिंह ने शुक्रवार को कोलेबिरा प्रखंड का निरीक्षण किया. निरीक्षण में उन्होंने प्रखंड व अंचल कार्यालय का प्राप्त, निर्गत पंजी की जांच करते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिये. उन्होंने मनरेगा के तहत संचालित योजनाओं का प्रतिवेदन भी जांच की. आम जनता ने उपायुक्त के समक्ष इंदिरा आवास, पेंशन योजना, जमीन विवाद, राशन कार्ड, बीपीएल कार्ड आदि से संबंधित समस्यायें रखीं.
उपायुक्त ने सभी की समस्या को देखते हुए अविलंब दूर करने का आवश्वान दिया. कुआं, तालाब, चापाकल आदि उपलब्ध कराने की मांग की गयी. बीडीओ सुलेमान मुंडरी को उपायुक्त ने हर गांव में चबूतरा निर्माण कराने का निर्देश दिया. उपायुक्त ने पुरुष व महिलाओं के बीच दस रुपये अनुदान वाली साड़ी, धोती का वितरण किया. आत्मा द्वारा 50 प्रतिशत अनुदान पर लाभुकों के बीच पंपसेट का वितरण उपायुक्त द्वारा किया.
नव उत्क्रमित उवि सरंगापानी के निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त ने बच्चों से देश के भौगोलिक स्थिति के बारे में पूछा. कक्षा नौ के बच्चों को भारत के नक्शा बनाते देख उपायुक्त बहुत खुश हुए. शिक्षकों को उपायुक्त ने कहा कि बच्चों को पढ़ाई के साथ-साथ देश के बारे में भी बताये. नवाटोली में मनरेगा योजना के तहत बन रहे मुर्गी शेड , मोरम पथ निर्माण का भी निरीक्षण किया गया. प्रखंड मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम में नि:शक्त कमलेश्वर लोहरा को सामने बैठा देख उपायुक्त भावुक हो गये. बताया गया कि बच्चे को किसी प्रकार से कोई सरकारी लाभ नहीं मिल रहा है.
उपायुक्त ने बीडीओ को निर्देश दिया कि बच्चे को पेंशन देने की प्रक्रिया में तेजी लाते हुए जल्द से जल्द पेंशन का प्रावधान किया जाये. ऐसे बच्चों को चिह्नित करते हुए सूची उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया ताकि समय पर उसका इलाज हो सके. सरकार द्वारा मिलने वाली सुविधा भी अविलंब मुहैया कराया जा सके. भंवर पहाड़ के निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त ने बीडीओ सुलेमा मुंडरी को भंवर पहाड़ स्थित गांव को सड़कों से जोड़ने का निर्देश दिया. निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त के साथ उप विकास आयुक्त विजय कुमार मुंजनी भी मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










