तनाव फैलाने की कोशिश नाकाम

Updated at : 16 Oct 2015 8:09 PM (IST)
विज्ञापन
तनाव फैलाने की कोशिश नाकाम

कोलेबिरा : प्रखंड के शाहपुर पंचायत के लसिया ग्राम में 14 अक्टूबर की शाम दो समुदायों के बीच असामाजिक तत्वों द्वारा दरार पहुंचाने की कोशिश की गयी. पुलिस की तत्परता से मामला शांत हुआ. जानकारी के अनुसार लसिया निवासी सुदामा साहू के घर के दीवारों पर असामाजिक तत्वों द्वारा आपत्तीजनक बातें लिखी गयी थी. जिसे […]

विज्ञापन

कोलेबिरा : प्रखंड के शाहपुर पंचायत के लसिया ग्राम में 14 अक्टूबर की शाम दो समुदायों के बीच असामाजिक तत्वों द्वारा दरार पहुंचाने की कोशिश की गयी. पुलिस की तत्परता से मामला शांत हुआ. जानकारी के अनुसार लसिया निवासी सुदामा साहू के घर के दीवारों पर असामाजिक तत्वों द्वारा आपत्तीजनक बातें लिखी गयी थी. जिसे देख लोग भड़क उठे.

इसके बाद इसकी जानकारी कोलेबिरा पुलिस को दी गयी. सूचना मिलते ही पुलिस दल बल के साथ लसिया ग्राम पहुंची व दोनों समुदायों के बीच बैठक कर मामला सुलझाया गया. इस संबंध में थाना प्रभारी विद्यापति सिंह ने कहा कि असामाजिक तत्वों को चिह्नित कर लिया गया है. मौके पर अंसार अहमद, मनीर हासमी, द्विजेंद्र मिश्रा, सुदामा प्रसाद साहू, ललित पाठक आदि उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola