सिमडेगा मंडल कारा परिसर में गांधी की प्रतिमा रही उपेक्षित
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 03 Oct 2015 7:48 AM
विज्ञापन
सिमडेगा : मंडल कारा परिसर में गांधीजी की प्रतिमा स्थापित है. शायद गांधीजी की प्रतिमा पर किसी की नजर नहीं पड़ी. आज पूरे देश में महात्मा गांधीजी की जयंती मनायी जा रही है. जिले में भी कई जगहों पर जयंती मनायी गयी. किंतु मंडल कारा परिसर में स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा उपेक्षित रही. गांधीजी […]
विज्ञापन
सिमडेगा : मंडल कारा परिसर में गांधीजी की प्रतिमा स्थापित है. शायद गांधीजी की प्रतिमा पर किसी की नजर नहीं पड़ी. आज पूरे देश में महात्मा गांधीजी की जयंती मनायी जा रही है. जिले में भी कई जगहों पर जयंती मनायी गयी. किंतु मंडल कारा परिसर में स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा उपेक्षित रही.
गांधीजी के गले में कई माह पुरानी सूखी हुई मालापड़ी थी. आज 11. 53 बजे तक महात्मा गांधी की प्रतिमा उपेक्षित रही. किसी ने माल्यार्पण करना मुनासिब नहीं समझा. जिले के डीसी विजय कुमार सिंह कई स्थलों पर गांधी जयंती के अवसर पर कार्यक्रमों में शिरकत की. कई कार्यक्रमों में श्री सिंह मांदर की थाप पर थिरकते हुए भी जनर आये.
गांधी मैदान स्थित गांधी जी की प्रतिमा का रंगरोगन किया गया. आसपास के क्षेत्र में सफाई अभियान चलाया गया. सैंकड़ों गण्यमान्य लोग वहां पर मौजूद होकर गांधी जी का गुनगाण करते नजर आये, किंतु मंडल कारा परिसर स्थित गांधी जी की प्रतिमा उपेक्षित रही.
लोग जानना चाह रहे है आखिर ऐसा क्यों हुआ! क्या इसमें किसी कर्मी या पदाधिकारी की लापरवाही है! बहरहाल अगर लापरवाही है तो यह गंभीर बात है और ऐसे लापरवाह अधिकारी या कर्मचारी के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए. ताकि भविष्य में महापुरुषों की प्रतिमाओं को उपेक्षित करने से लोग परहेज करें.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










