सेल रिपेयरिंग प्रशिक्षण शिविर का समापन

Updated at : 01 Oct 2015 9:24 AM (IST)
विज्ञापन
सेल रिपेयरिंग प्रशिक्षण शिविर का समापन

सिमडेगा़ : बैंक ऑफ इंडिया के एलडीएम कार्यालय के सभागार में स्टार स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान के तत्वावधान में आयोजित 21 दिवसीय सेलफोन रिपेयरिंग प्रशिक्षण शिविर संपन्न हो गया. प्रशिक्षण में कुल 35 प्रशिक्षणार्थियों ने भाग लिया.इसमें ठेठइटांगर के चार, पाकरटांड़ के दो, सिमडेगा के 24, बोलबा के तीन, कुरडेग के दो प्रशिक्षणार्थी शामिल हैं. समारोह […]

विज्ञापन
सिमडेगा़ : बैंक ऑफ इंडिया के एलडीएम कार्यालय के सभागार में स्टार स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान के तत्वावधान में आयोजित 21 दिवसीय सेलफोन रिपेयरिंग प्रशिक्षण शिविर संपन्न हो गया. प्रशिक्षण में कुल 35 प्रशिक्षणार्थियों ने भाग लिया.इसमें ठेठइटांगर के चार, पाकरटांड़ के दो, सिमडेगा के 24, बोलबा के तीन, कुरडेग के दो प्रशिक्षणार्थी शामिल हैं.
समारोह में मुख्य अतिथि नगर परिषद के अध्यक्ष फूलसुंदरी देवी एवं विशिष्ट अतिथि नप उपाध्यक्ष संतोष देवी उपस्थित थी. इस अवसर पर प्रशिक्षणार्थियों के बीच प्रमाण पत्र का वितरण किया गया. मुख्य प्रशिक्षक अनूप साहू ने प्रशिक्षणार्थियों को सेलफोन मरम्मत की बेसिक जानकारी दी. साथ ही खराबियों को ठीक करने का प्रशिक्षण दिया. इस मौके पर मुख्य अतिथि नप अध्यक्ष फूलसुंदरी देवी ने कहा कि यह मोबाइल का जमाना है. इस दौरान में सेल फोन रिपेयरिंग कार्य काफी लाभदायक साबित हो सकता है.
प्रशिक्षण को बेकार नहीं जाने दें तथा प्रशिक्षण को धरातल पर उतारें. उन्होंने कहा कि सेल फोन रिपेयरिंग कार्य से जुड़ कर आर्थिक स्थिति को मजबूत बना सकते हैं.
कार्यक्रम का संचालन संस्थान के निदेशक जोन कुल्लू ने किया. प्रशिक्षण शिविर को सफल बनाने में फैकल्टी सामुएल मुंडू, रोशन रूही डुंगडुंग, राकेश केरकेट्टा, बिनकस लकड़ा, जेवियर कुजूर आदि ने महत्वपूर्ण भूमिका निभायी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola