सिमडेगा का इतिहास स्वर्णिम

Updated at : 26 Sep 2015 8:10 AM (IST)
विज्ञापन
सिमडेगा का इतिहास स्वर्णिम

सिमडेगा : सिमडेगा अनुमंडल का इतिहास स्वर्णिम है. अनुमंडल कार्यालय का आज सौ वर्ष पूरा हो गया. लोग शताब्दी समारोह मना रहे है. इस अवसर पर मैं जिलेवासियों को शुभेच्छा दे रही है. उक्त बातें राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने कही. उन्होंने कहा कि यह क्षेत्र हॉकी का खान है. यहां से कई ओलंपियन, राष्ट्रीय व […]

विज्ञापन
सिमडेगा : सिमडेगा अनुमंडल का इतिहास स्वर्णिम है. अनुमंडल कार्यालय का आज सौ वर्ष पूरा हो गया. लोग शताब्दी समारोह मना रहे है. इस अवसर पर मैं जिलेवासियों को शुभेच्छा दे रही है. उक्त बातें राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने कही. उन्होंने कहा कि यह क्षेत्र हॉकी का खान है. यहां से कई ओलंपियन, राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर के हॉकी खिलाड़ियों ने क्षेत्र का मान बढ़ाया है.
यह क्षेत्र प्रकृतिक की गोद में बसा है. राज्यपाल अपने निर्धारित समय से पूर्व ही पहुंच गयी. केंद्रीय विद्यालय में हेलीकॉप्टर से उतरने के बाद वे सीधे कार्यक्रम स्थल अलबर्ट एक्का स्टेडियम पहुंची. जहां नृत्य दलों द्वारा उनका स्वागत करते हुए मंच तक लाया गया. कार्यक्रम के दौरान उन्होंने अदिवासी नृत्य का आनंद उठाया.
जिले में खुले महिला कॉलेज: विधायक
विधायक विमला प्रधान ने महिला कॉलेज खोलने की मांग की. उन्होंने कहा कि जिले में एक महिला कॉलेज है.
किंतु उसकी हालत खराब है. उसे स्वीकृति मिल जाये तो महिलाओं को भी यहां उच्च शिक्षा प्राप्त हो सकती है. सिमडेगा कॉलेज सिमडेगा में शिक्षकों की कमी की समस्या से विधायक ने अवगत कराया. विमला प्रधान ने कहा कि अनुमंडल कार्यालय जो वर्तमान में उपायुक्त कार्यालय है. वहां अंगरेज के शासनकाल में लॉड साहब रहते थे. उनकी माता जी का जन्म उसी भवन में हुआ था. इसलिए भी उक्त भवन से उनका आत्मिक लगाव है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola