अनुमंडल की गोद में बसा है प्राकृतिक सौंदर्य
Updated at : 25 Sep 2015 8:19 AM (IST)
विज्ञापन

रविकांत साहू सिमडेगा़ : सिमडेगा अनुमंडल को कुदरत ने बेपनाह खुबसूरती से नवाजा है़ ऊंचे ऊंचे पर्वत, घने जंगल, नदियां एवं हरियाली यहां की पहचान है़ इसके अलावा अनुमंडल में पर्यटन स्थलों की भी भरमार है़ जहां लोग विशेष अवसरों पर पिकनिक मनाने के लिये जाते हैं और मौज मस्ती करते हैं. नये साल के […]
विज्ञापन
रविकांत साहू
सिमडेगा़ : सिमडेगा अनुमंडल को कुदरत ने बेपनाह खुबसूरती से नवाजा है़ ऊंचे ऊंचे पर्वत, घने जंगल, नदियां एवं हरियाली यहां की पहचान है़ इसके अलावा अनुमंडल में पर्यटन स्थलों की भी भरमार है़ जहां लोग विशेष अवसरों पर पिकनिक मनाने के लिये जाते हैं और मौज मस्ती करते हैं. नये साल के अवसर पर उक्त पर्यटन स्थलों पर भीड़ उमड़ती है़ केलाघाघ डैम: शहरी क्षेत्र से लगभग चार किलाेमीटर की दूरी पर स्थित केलाघाघ डैम अवस्थित है.
प्रकृति ने केलाघाघ डैम पर छटा बिखेरी है. दो ऊंचे पहाड़ों के बीच बना डैम और उसमें भरा पानी लोगों को आनंदित करता है. डैम से गिरता झरना, कलकल करती जलधारा कानों को सुकून देता है. डैम के पानी पर अटखेलियां करती मच्छलियां लोगों को अपनी ओर आकर्षित करती है. डैम के दोनों पहाड़ों में अगर रोप वे लगा दिया जाये तो मधुबन का दृश्य यहां उतर आयेगा.
दनगदी : बोलबा प्रखंड मुख्यालय से लगभग 15 किलोमीटर पर स्थित पर्यटन स्थल दनगदी की प्राकृतिक छटा देखते ही बनती है़ बड़े-बड़े चट्टान व झरने अत्यंत ही दर्शनीय हैं. झरने के पानी का रंग नीला है जो काफी मनोरम दृश्य पैदा करते हैं. पहाड़ों से गिरते झरने लोगों को बरबस अपनी ओर आकर्षित करते हैं. झारखंड सहित ओड़िशा व छत्तीसगढ़ से भी लोग यहां पिकनिक मनाने आते हैं. नववर्ष पर यहां पर्यटकों की काफी भीड़ होती है़
दनगदी में शिव मंदिर व गिरजा घर आस्था व श्रद्धा का केंद्र है़ शिव रात्रि पर यहां मेले का आयोजन किया जाता है़ जिसमें हजारों की संख्या में लोग भाग लेते हैं. इससे पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जा रहा है़
राजाडेरा: ठेठइटांगर प्रखंड मुख्यालय से लगभग सात किलोमीटर की दूरी स्थित राजाडेरा पर्यटन स्थल की एक अलग ही पहचान है़ बताया जाता है कि किसी जमाने में यह राजाओं का डेरा हुआ करता था़ जिस कारण इसका नाम राजाडेरा पड़ा यहां चट्टानों की श्रृंखला एवं उसके बीच बहता झरना काफी मनोरम है़ यहां पर नववर्ष पर सैलानियों की भीड़ उमड़ती है़ लोग यहां के सुदंर दृश्यों को अपने कैमरे में कैद करते हैं. अन्य अवसरों पर भी यहां सैलानी आते हैं. यहां पर नागपुरी फिल्म की शूटिंग भी होती है़
भंवर पहाड़: कोलेबिरा प्रखंड मुख्यालय से लगभग डेढ़ किलोमीटर पर स्थित भंवरपहाड़ एक ऐतिहासिक स्थल है़ भंवार पहाड़ पर ओहदार रणबहादुर सिंह का मकान अभी भी मौजूद है़
जो लोगों के लिये दर्शनीय है़ यहां पर भंवरों का जमघट है. यही कारण है कि इसका नाम भंवरपहाड़ पड़ा. यहां पर स्थित जगन्नाथ स्वामी का मंदिर, गूफा, झरना, बलि स्थल लोगों के लिये आकर्षण का केंद्र है़ बताया जाता है कि एक जमाने में यहां के राजा ने अपने दुश्मनों से टक्कर लेने के लिये भंवरों का सहारा लिया था़ भंवरों ने दुश्मन की सेना पर हमला कर उन्हें खदेड़ दिया था़
बुधाधार पुल: केरसई प्रखंड से लगभग सात किलोमीटर पर स्थित बुधाधार पुल प्रखंडवासियों के लिये आकर्षण का केंद्र है़ नववर्ष पर यहां काफी संख्या में सैलानी पिकनिक मनाने आते हैं. यहां पर स्थित लंबी नदी भी खुबसूरती का केंद्र है़ सैलानी यहां पिकनिक मनाने का साथ स्नान का भी भरपूर आनंद उठाते हैं.
गोबरधंसा डैम : कोलेबिरा प्रखंड मुख्यालय से लगभग तीन किलोमीटर पर स्थित गोबरधंसा डैम पहाड़ों व जंगलों से घिरा है़ यहां मनोरम प्राकृति दृश्य लोगों को बरबस ही आकर्षित करती है़ पहाड़ों की हरियाली देख लोग काफी रोमांचित होते हैं. यहां पर सैलानी मछली मारने का भी आनंद उठाते हैं.
कोयल नदी: बानो प्रखंड मुख्यालय से लगभग 20 किलोमीटर पर स्थित कोयल नदी अपने गोद में प्राकृतिक छटा समेटे हुए है़ यहां पर हरे भरे जंगल बरबस ही लोगों को अपनी ओर आकर्षित करती है़ नववर्ष पर यहां पर सैलानियों की अत्याधिक भीड़ होती है़
विभिन्न क्षेत्रों से सैलानी यहां पिकनिक मनाने के लिये आते हैं .सात कोठा: जलडेगा प्रखंड के 14 किलोमीटर पर खरवागढ़ा गांव के निकट स्थित पर्यटन स्थल सात कोठा पर्यटकों को बरबस ही अपने ओर आकर्षित करता है. पहाड़ों से गिरते झरने एवं ऊंचे नीचे पर्वत काफी लुभावने लगते हैं.
लुड़गी नदी की तेज धारायें जब ऊपर से सातकोठा में गिर कर सात कुंडों से होकर गुजरती हैं तो वह दृश्य काफी मनोरम होता है. बताया जाता है कि नदी की तेज धाराओं से ही सात कुंडों का निर्माण हुआ है़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




