आठ साल बाद घर लौटी युवती
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 25 Sep 2015 8:17 AM
विज्ञापन
सिमडेगा़ : आठ साल पूर्व बानो प्रखंड के कनारोआ मिठाईटोली की एक नाबालिग युवती को दलाल द्वारा बहला फुसला कर दिल्ली ले जाया गया था. उक्त युवती को मथुरा से पुलिस ने बरामद कर परिवारवालों को सौंप दिया. जानकारी के मुताबिक बरसलोया निवासी शंकर नायक द्वारा उक्त युवती को दिल्ली ले जाकर एक प्लसमेंट सेल […]
विज्ञापन
सिमडेगा़ : आठ साल पूर्व बानो प्रखंड के कनारोआ मिठाईटोली की एक नाबालिग युवती को दलाल द्वारा बहला फुसला कर दिल्ली ले जाया गया था. उक्त युवती को मथुरा से पुलिस ने बरामद कर परिवारवालों को सौंप दिया. जानकारी के मुताबिक बरसलोया निवासी शंकर नायक द्वारा उक्त युवती को दिल्ली ले जाकर एक प्लसमेंट सेल में बेच दिया गया था.
इसके बाद से ही युवती परिवार के संपर्क में नहीं थी. काफी खोजबीन करने के बाद युवती नहीं मिली तो युवती के पिता ने पांच जून 2015 को बाल मित्र थाना में मामला दर्ज कराया.
मामला दर्ज होते ही पुलिस हरकत में आयी तथा दलाल शंकर नायक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. दलाल के निशानदेही बाल मित्र थाना प्रभारी रामाशीष शर्मा के नेतृत्व में पुलिस छानबीन कर रही थी. इसी क्रम में युवती को मथुरा के एक घर से उसे बरामद किया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










