शिल्प व्यापार मेले में उमड़ रहे खरीदार

Updated at : 17 Sep 2015 9:05 AM (IST)
विज्ञापन
शिल्प व्यापार मेले में उमड़ रहे खरीदार

सिमडेगा : स्थानीय गांधी मैदान में गुजराती समाज हैंडलूम एवं हैंडीक्राफ्ट संस्थान रांची द्वारा भारतीय शिल्प व्यापार मेला का आयोजन किया गया है. मेले में सुबह 11 बजे से रात्रि नौ बजे तक खरीदारी की जा सकती है. मेले में भारत के विभिन्न प्रांतों के हस्त शिल्पियों द्वारा निर्मित वस्तुओं की प्रदर्शनी लगायी गयी है […]

विज्ञापन
सिमडेगा : स्थानीय गांधी मैदान में गुजराती समाज हैंडलूम एवं हैंडीक्राफ्ट संस्थान रांची द्वारा भारतीय शिल्प व्यापार मेला का आयोजन किया गया है. मेले में सुबह 11 बजे से रात्रि नौ बजे तक खरीदारी की जा सकती है.
मेले में भारत के विभिन्न प्रांतों के हस्त शिल्पियों द्वारा निर्मित वस्तुओं की प्रदर्शनी लगायी गयी है तथा बिक्री भी की जा रही है.मेले में कच्छ की चादरें, दिल्ली की क्रोकरी, बनारसी सूट एवं साड़ी, बंगाल का कांधा वर्क, गुजराती सूट एवं चादर, पंजाब का फुलकारी सूट एवं चुन्नी, आसाम का बांस से बने सामान, सहारनपुर का फर्नीचर, खादी ग्रामोद्योग के कपड़े, आयुर्वेदिक दवाइयां, नागालैंड का ड्राई फ्लावर, बंगाल का जूट बैग, झारखंड का डोकरा आर्ट, ज्वेलरी, कालीन, हरियाणा के चादर एवं पर्दे, मुरादाबाद के पीतल से बने सामान आदि के स्टॉल लगाये गये हैं. मेले में स्वादिष्ट व्यंजनों का भी स्टॉल लगाया गया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola