बच्चे वैज्ञानिक सोच डेवलप करें : डीइओ

सिमडेगा :सामटोली स्थित उर्सुलाइन कॉनवेंट बालिका उच्च विद्यालय में जिला शिक्षा परियोजना के तत्वावधान में जिला स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया.विज्ञान प्रदर्शनी में प्रखंड स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी से चयनित दस प्रखंडों के तीन-तीन प्रतिभागियों ने भाग लिया. उक्त सभी प्रतिभागी अपने प्रदर्श के साथ विज्ञान प्रदर्शनी में भाग लिया. विज्ञान प्रदर्शनी का उदघाटन […]
सिमडेगा :सामटोली स्थित उर्सुलाइन कॉनवेंट बालिका उच्च विद्यालय में जिला शिक्षा परियोजना के तत्वावधान में जिला स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया.विज्ञान प्रदर्शनी में प्रखंड स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी से चयनित दस प्रखंडों के तीन-तीन प्रतिभागियों ने भाग लिया. उक्त सभी प्रतिभागी अपने प्रदर्श के साथ विज्ञान प्रदर्शनी में भाग लिया. विज्ञान प्रदर्शनी का उदघाटन जिला शिक्षा पदाधिकारी अपराजिता झा ने किया. निर्णायकों ने सभी मॉडल का अवलोकन करने के बाद परिणाम की घोषणा की.
घोषित परिणाम के अनुसार सोलर कूकर का मॉडल प्रस्तुत करने वाले संत मेरीज हाई स्कूल के जिशान आलम एवं विवेक चौधरी को प्रथम, उर्जा संरक्षण का प्रदर्श प्रस्तुत करने वाले एसएस प्लस टू उच्च विद्यालय सिमडेगा के विशाल केसरी को द्वितीय एवं भुकंपरोधी स्वर निर्मित घर का मॉडल प्रस्तुत करने वाले संत जेवियर उच्च विद्यालय बरवाडीह अलका झा व आकाश झा को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ.
निर्णायक की भूमिका सिमडेगा कॉलेज के डॉ अशोक कुमार मिश्रा, डॉ ब्रजेश प्रियेदर्शी एवं प्रो कौशिक कुमार ने निभायी. कार्यक्रम में उपस्थित विज्ञान के विद्यार्थियों एवं विज्ञान शिक्षकों को संबोधित करते हुए जिला शिक्षा पदाधिकारी अपराजिता झा ने कहा कि विज्ञान प्रदर्शनी के माध्यम से बच्चों में विज्ञान के प्रति रूची बढ़ती है. बच्चे वैज्ञानिक सोच को डेवलप करें.
उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजन से बच्चों में छिपी वैज्ञानिक सोच, प्रौद्योगिकी, उद्यमशीलता,सृजनशीलता की प्रतिभाएं निखर कर सामने आती हैं. बच्चों में छिपी प्रतिभाओं का निखारने का काम शिक्षकों का होता है. शिक्षक अपने कर्तव्यों का निर्वहन जिम्मावारी पूर्वक निभायें. प्रो अशोक कुमार मिश्रा ने अपने संबोधन में कहा कि विज्ञान प्रदर्शनी में प्रस्तुत सभी प्रदर्श अच्छे रहे. किंतु इसमें और भी विकसित करने की आवश्यकता है.
कार्यक्रम का संचालन विनय नंद ने किया.धन्यवाद ज्ञापन संत मेरीज स्कूल के प्राचार्य फादर जोन तिर्की ने किया.प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




