जिले को शिक्षा का हब बनाया जायेगा
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 04 Sep 2015 8:06 AM
विज्ञापन
पोलिटेक्निक भवन निर्माण का विधायक ने किया शिलान्यास सिमडेगा : शहरी क्षेत्र के वार्ड नंबर 18 के खरवाटोली में नवीन पोलिटेक्निक भवन निर्माण का शिलान्यास किया गया. इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में विधायक विमला प्रधान एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में नगर परिषद के अध्यक्ष फूलसुंंदरी देवी , उपाध्यक्ष संतोष देवी उपस्थित […]
विज्ञापन
पोलिटेक्निक भवन निर्माण का विधायक ने किया शिलान्यास
सिमडेगा : शहरी क्षेत्र के वार्ड नंबर 18 के खरवाटोली में नवीन पोलिटेक्निक भवन निर्माण का शिलान्यास किया गया. इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में विधायक विमला प्रधान एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में नगर परिषद के अध्यक्ष फूलसुंंदरी देवी , उपाध्यक्ष संतोष देवी उपस्थित थे. भवन निर्माण का शिलान्यास विधायक विमला प्रधान ने नारियल फोड़ कर एवं शिलापट का अनावरण कर किया. शिलान्यास के बाद सभा का आयोजन किया गया.
सभा के दौरान खरवाटोली स्कूल के बच्चे व महिला मंडल द्वारा स्वागत प्रस्तुत किया गया. साथ ही बुके देकर अतिथियों का स्वागत किया. मौके पर विधायक विमला प्रधान ने कहा कि पोलिटेक्निक कॉलेज भवन का शिलान्यास हो चुका है. शीघ्र ही इसका निर्माण कार्य पूरा होने के बाद प्रशिक्षण कार्य शुरू करा दिया जायेगा.
जिससे क्षेत्र के युवक-युवतियां लाभांवित होंगे. उन्होंने कहा कि यहां के छात्र-छात्राओं को अब बाहर नहीं जाना पड़ेगा. विधायक ने कहा कि आइटीआई कॉलेज खुल गया है. पोलिटेक्निक कॉलेज की भी स्थापना हो जायेगी.धीरे धीरे इस जिले को शिक्षा का हब बनाया जायेगा. मौके पर नगर परिषद के अध्यक्ष फूलसुंदरी देवी , उपाध्यक्ष संतोष देवी ने भी अपने विचार व्यक्त किये. कार्यक्रम का संचालन दीपक पूरी ने किया.धन्यवाद ज्ञापन कंस्ट्रक्शन कंपनी के संजय ने दिया. मौके पर सीओ संजय कुमार सिंह, मजदूर नेता राजेश सिंह, भाजपा जिला अध्यक्ष संजय ठाकुर, मनोज नागेसिया के अलावा काफी संख्या में लोग उपस्थित थे.
शिलापट पर नाम न देख नाराज हुई नप अध्यक्ष
कार्यक्रम के दौरान नगर परिषद अध्यक्ष फूलसुंदरी देवी ने जहां एक ओर पोलिटेक्निक भवन निर्माण को जिले का विकास बताया वहीं दूसरी ओर शिलापट अपना नाम नहीं देख नाराजगी प्रकट की .उन्होंने अपने संबोधन में नाराजगी प्रकट करते हुए कहा कि नगर पंचायत के अंतर्गत किसी भी कंस्ट्रक्शन काम के लिए नगर परिषद एनओसी लेना आवश्यक है और यहां विडंबना यह है कि हमें जानकारी भी नहीं दी गयी. कार्यक्रम के दिन ही सुबह उन्हें आमंत्रित किया गया जो काफी खेद की बात है.
उन्होंने कहा कि नगर परिषद के अध्यक्ष होने के नाते उनका भी नाम शिलापट पर होना चाहिए. इधर विधायक ने कहा कि वह 2009 से ही पोलिटेक्निक कॉलेज की स्थापना के लिए प्रयासरत थी. उनके प्रयास से ही आज यह संभव हो पाया है.
उन्होंने कहा कि यह प्रशासन को निर्णय लेना है कि कंस्ट्रक्शन का काम कहां कराना है. यहां बताते चलें शिलापट पर विधायक विमला प्रधान का नाम अंकित किया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










