करंट लगने से महिला घायल

Updated at : 23 Jun 2015 7:04 PM (IST)
विज्ञापन
करंट लगने से महिला घायल

सिमडेगा. विद्युत करंट लगने से आज एक महिला घायल हो गयी. उक्त घटना शहरी क्षेत्र के महावीर चौक स्थित शराब दुकान के पास घटी. घटना के संबंध में मिला जानकारी के मुताबिक सिकरियाटांड़ निवासी फुलमनी देवी किसी काम से श्याम पथ गली की ओर जा रही थी. इसी क्रम में शराब दुकान के सामने पानी […]

विज्ञापन

सिमडेगा. विद्युत करंट लगने से आज एक महिला घायल हो गयी. उक्त घटना शहरी क्षेत्र के महावीर चौक स्थित शराब दुकान के पास घटी. घटना के संबंध में मिला जानकारी के मुताबिक सिकरियाटांड़ निवासी फुलमनी देवी किसी काम से श्याम पथ गली की ओर जा रही थी. इसी क्रम में शराब दुकान के सामने पानी जमा था.

महिला ने शराब दुकान की ओर से गली में जाने का प्रयास किया. इसी क्रम में उसे लोहे के पाइप से संपर्क होने पर करंट लग गया. महिला को तत्काल सदर अस्पताल में इलाज के लिए भरती कराया गया. घायल महिला को देखने जिप अध्यक्ष मेनोन एक्का, जिप सदस्य नील जस्टिन बेक, सीएस बेनेदिक मिंज पहुंचे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola