आर्म्स एक्ट का आरोपी रिहा

Updated at : 26 May 2015 7:04 PM (IST)
विज्ञापन
आर्म्स एक्ट का आरोपी रिहा

सिमडेगा. अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश राम बाबू गुप्ता की अदालत ने आर्म्स एक्ट के एक आरोपी मो जुबैर को साक्ष्य के अभाव में रिहा कर दिया. हालांकि तत्कालीन मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी यशवंत साही ने 28 जनवरी 2014 को जीआर 320/10 के अभियुक्त मो जुबैर के विरुद्ध शस्त्र अधिनियम की धारा के तहत तीन वर्ष […]

विज्ञापन

सिमडेगा. अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश राम बाबू गुप्ता की अदालत ने आर्म्स एक्ट के एक आरोपी मो जुबैर को साक्ष्य के अभाव में रिहा कर दिया. हालांकि तत्कालीन मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी यशवंत साही ने 28 जनवरी 2014 को जीआर 320/10 के अभियुक्त मो जुबैर के विरुद्ध शस्त्र अधिनियम की धारा के तहत तीन वर्ष का सश्रम कारावास एवं एक हजार रुपये अर्थदंड एवं आर्म्स एक्ट के तहत दो वर्ष की सजा एक हजार रुपये अर्थ दंड की सजा सुनायी थी.

उक्त सजा के विरुद्ध मो जुबैर ने अपीलीय न्यायालय में चुनौती दी थी. इसके बाद उक्त मामले की सुनवाई करते हुए अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश राम बाबू गुप्ता की अदालत ने उसे बाइज्जत बरी कर दिया. बचाव पक्ष से अधिवक्ता भूषण सिंह एवं अभियोजन पक्ष से अधिवक्ता पीएन महतो ने दलीलें दी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola