लीड :5:::: वाहनों के पहिये थमे, बंद रही दुकानें

वीरान रहा बस स्टैंड, सुनसान रही सड़कें बंद से लगभग 70 लाख का व्यवसाय प्रभावित3-सुनसान हैं सड़कें.5-बंद पड़ी दुकानें.प्रतिनिधिसिमडेगा. भाकपा माओवादी का आहूत दो दिनी बंद के प्रथम दिन जिले में व्यापक असर देखा गया. वाहनों का परिचालन पूरी तरह ठप रहा तथा दुकानें बंद रही. बस स्टैंड में सन्नाटा पसरा रहा व सड़कें वीरान […]
वीरान रहा बस स्टैंड, सुनसान रही सड़कें बंद से लगभग 70 लाख का व्यवसाय प्रभावित3-सुनसान हैं सड़कें.5-बंद पड़ी दुकानें.प्रतिनिधिसिमडेगा. भाकपा माओवादी का आहूत दो दिनी बंद के प्रथम दिन जिले में व्यापक असर देखा गया. वाहनों का परिचालन पूरी तरह ठप रहा तथा दुकानें बंद रही. बस स्टैंड में सन्नाटा पसरा रहा व सड़कें वीरान रही. बंद के के कारण परेशान रहे लोग. यात्रियों को बस के इंतजार में इधर-उधर भटकते हुए देखा गया. सरकारी दफ्तर खुले रहे, किंतु लोगों की उपस्थिति कम रही. बंद के कारण लगभग 70 लाख का व्यवसाय प्रभावित हुआ. बंद के कारण न्यायालय कार्य भी प्रभावित हुआ. यात्री बसों के नहीं चलने के कारण लोग नहीं पहंुच पाये और वादों का निबटारा प्रभावित हुआ. कचहरी परिसर में भी कम भीड़ देखी गयी. बंद से साप्ताहिक हाट बाजार भी प्रभावित हुआ. डेली मार्केट भी सुनसान रहा. ग्रामीणों क्षेत्रों से लोग सब्जी लेकर नहीं आ पाये. परिणाम स्वरूप सब्जी के दामों में तेजी देखी गयी. एक ओर बंद एवं दूसरी ओर चिलचिलाती धूप व लू के थपेड़ों के कारण शहर में वीरानी छायी रही. दिहाड़ी मजदूरों व रिक्शा चालकों को विशेष रूप से बंद का मार झेलना पड़ा. मजदूर व रिक्शा चालक शहर तक आये, किंतु काम नहीं मिलने के कारण बैरंग ही घर लौट गये. बानो रेलवे एवं ओड़गा रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों का परिचालन सुचारु रहा. सभी ट्रेनें समय से आयी तथा गयी. इधर जिले के कोलेबिरा, बानो, जलडेगा, बांसजोर, ठेठइटांगर, बोलबा, कुरडेग, केरसई, पाकरटांड़ प्रखंड क्षेत्र में भी बंद असरदार रहा. समाचार लिखे जाने तक किसी भी क्षेत्र से कोई अप्रिय घटना की सूचना नहीं है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




