बरबेड़ा जलकीटोली में गोरेटो का उदघाटन

सिमडेगा : ठेठइटांगर प्रखंड के बरबेड़ा जलकीटोली में नव निर्मित गोरेटो का उदघाटन किया गया. उदघाटन फादर अलोइस बेक ने फीता काट कर किया. फादर अलोइस बेक ने कहा कि संत जोसेफ पर्व पर गोरेटो का उदघाटन किया जा रहा है. मई का महीना माता मरियम का महीना होता है. इस माह में माता मरियम […]
सिमडेगा : ठेठइटांगर प्रखंड के बरबेड़ा जलकीटोली में नव निर्मित गोरेटो का उदघाटन किया गया. उदघाटन फादर अलोइस बेक ने फीता काट कर किया. फादर अलोइस बेक ने कहा कि संत जोसेफ पर्व पर गोरेटो का उदघाटन किया जा रहा है. मई का महीना माता मरियम का महीना होता है. इस माह में माता मरियम का आराधना करने से कष्ट व दुख दूर होते हैं.
कार्यक्रम के दौरान विभिन्न मंडलियों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किये गये. इस अवसर पर प्रमुख जेरोम मिंज, मुखिया मतियस बागे, झापा जिला प्रभारी ओमप्रकाश अग्रवाल आदि उपस्थित थे. कार्यक्रम को सफल बनाने में ललित तिर्की, विजय लकड़ा, सुरेश बेक, अमर बेक, रोमानुस लकड़ा, रोमन तिर्की, फिलिप बेक आदि ने महत्वपूर्ण भूमिका निभायी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




