माओवादियों के डर से रुका है सात करोड़ का सड़क निर्माण
Updated at : 03 Apr 2015 5:45 AM (IST)
विज्ञापन

काम कराने पर ठेकेदारों को गोली मारने की धमकी सिमडेगा : नक्सलियों के डर से सिमडेगा सदर थाना क्षेत्र में 15 सड़कों का निर्माण रुक गया है. जानकारी के मुताबिक करीब सात करोड़ रुपये की लागत से 15 सड़कों के निर्माण के लिए ग्रामीण कार्य विभाग और ठेकेदारों के खिलाफ करीब तीन माह पहले एग्रीमेंट […]
विज्ञापन
काम कराने पर ठेकेदारों को गोली मारने की धमकी
सिमडेगा : नक्सलियों के डर से सिमडेगा सदर थाना क्षेत्र में 15 सड़कों का निर्माण रुक गया है. जानकारी के मुताबिक करीब सात करोड़ रुपये की लागत से 15 सड़कों के निर्माण के लिए ग्रामीण कार्य विभाग और ठेकेदारों के खिलाफ करीब तीन माह पहले एग्रीमेंट हुआ था. ठेकेदार सड़क निर्माण करने पहुंचे, तो नक्सलियों ने धमकी दी.
काम शुरू होते ही भाकपा माओवादी के जोनल कमांडर खुदी मुंडा ने कुछ ठेकेदारों को धमकाया कि जो भी सड़क बनाने आयेगा, उसके गोली मार दी जायेगी.
भयभीत हैं संवेदक : धमकी के बाद से ठेकेदार डरे हुए हैं. सड़क निर्माण शुरू नहीं कर पा रहे हैं. क्रुशकेला व आसपास के क्षेत्रों में सड़कों की स्थिति जजर्र है. रोड नहीं रहने के कारण ग्रमीणों को आने-जाने में परेशानी होती है. इन गांवों को जोड़ने के लिए पिछले साल 15 सड़कों के निर्माण का टेंडर निकाला गया था.
प्रशासन ने दी है कार्रवाई की चेतावनी : सड़क निर्माण का काम शुरू नहीं होने को लेकर सिमडेगा के डीसी दीप्रवा लकड़ा ने पिछले दिनों ठेकेदारों के साथ बैठक की थी. ठेकेदारों ने डीसी को पूरी जानकारी दी थी. डीसी ने संवेदकों से कहा था कि वे लोग कार्य समय पर पूरा नहीं करते हैं, तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जायेगी. ग्रामीण कार्य विभाग कार्य प्रमंडल सिमडेगा के कार्यपालक अभियंता ने भी सूचना निकाल कर कार्य नहीं होने की स्थिति में संवेदकों को अयोग्य घोषित करते हुए कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




