पहाड़ी चीता का एरिया कमांडर पकड़ा गया
Updated at : 01 Apr 2015 6:01 AM (IST)
विज्ञापन

सिमडेगा : पुलिस ने अपराधी संगठन पहाड़ी चीता के एरिया कमांडर साकेत धनवार उर्फ राकेश धनवार उर्फ सुभम उर्फ रौशन जी उर्फ निरेपा को पकड़ा है. उसके पास से 25 हजार रुपये, छह मोबाइल व बाइक जब्त किये गये हैं. एसपी राजीव रंजन सिंह ने बताया, पहाड़ी चीता द्वारा संवेदक नारायण जायसवाल से 10 लाख […]
विज्ञापन
सिमडेगा : पुलिस ने अपराधी संगठन पहाड़ी चीता के एरिया कमांडर साकेत धनवार उर्फ राकेश धनवार उर्फ सुभम उर्फ रौशन जी उर्फ निरेपा को पकड़ा है. उसके पास से 25 हजार रुपये, छह मोबाइल व बाइक जब्त किये गये हैं. एसपी राजीव रंजन सिंह ने बताया, पहाड़ी चीता द्वारा संवेदक नारायण जायसवाल से 10 लाख रुपये लेवी मांगी जा रही थी. पुलिस ने जाल बिछा कर सोमवार को करंगागुड़ी के पास से साकेत को गिरफ्तार कर लिया. फरवरी में उसने पहाड़ कोना में जेसीबी जला दी थी.
जेपीसी सदस्य मनोज रांची में पकड़ाया : दूसरी घटना में सिमडेगा पुलिस ने रांची के रातू थाना क्षेत्र से जेपीसी के सदस्य भेंटा गांव निवासी मनोज उरांव उर्फ मनोज कच्छप को गिरफ्तार किया है. मनोज को उसकी प्रेमिका के घर से पकड़ा गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




