राशन डीलर के खिलाफ बीडीओ को ज्ञापन
Updated at : 18 Mar 2015 7:18 AM (IST)
विज्ञापन

कुरडेग(सिमडेगा) : प्रखंड के छाताकाहु गांव के ग्रामीणों ने प्रखंड विकास पदाधिकारी मनोज कुमार को लिखित रूप से जन वितरण प्रणाली दुकान लिली स्वयं सहायता समूह महिला ग्रुप के खिलाफ आवेदन दिया. ग्रामीणों काकहना है की हमें अतिरिक्त बीपीएल का राशन प्रति लाभुक 14 किलो की जगह 10 किलो के हिसाब से अगस्त से नवंबर […]
विज्ञापन
कुरडेग(सिमडेगा) : प्रखंड के छाताकाहु गांव के ग्रामीणों ने प्रखंड विकास पदाधिकारी मनोज कुमार को लिखित रूप से जन वितरण प्रणाली दुकान लिली स्वयं सहायता समूह महिला ग्रुप के खिलाफ आवेदन दिया. ग्रामीणों काकहना है की हमें अतिरिक्त बीपीएल का राशन प्रति लाभुक 14 किलो की जगह 10 किलो के हिसाब से अगस्त से नवंबर तक दिया है.
दिसंबर और जनवरी में 11 किलो के हिसाब से दिया है. वही अंत्योदय और लाल कार्ड का राशन 35 किलो की जगह 33 किलो ही दिया जा रहा है. बीडीओ ने इस समस्या पर ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि जांच के बाद कार्रवाई की जायेगी. जांच के लिए कल्याण पदाधिकारी धर्मदास मिंज और एलईओ कमला देवी को नियुक्त किया गया है. आवेदन वार्ड सदस्य जसिंता कुजूर ,अनिता एक्का की अगुवाई में ग्रामीणों ने दिया. मौके पर बिंदिया देवी, क्रेसेसिंया मिंज, देविनस एक्का, सिकंदर एक्का, अगुस्टीन एक्का, जितेंद्र राउत, निलिमा मिंज आदि ग्रामीण उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




