महिलाओं के बिना विकास नहीं
Updated at : 14 Mar 2015 12:38 AM (IST)
विज्ञापन

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस सह स्वास्थ्य शिविर का आयोजन शिविर में 150 रोगियों का इलाज किया गया साथ मुफ्त दवा का वितरण किया गया सिमडेगा : सदर प्रखंड के कैरबेड़ा स्थित पंचायत भवन के निकट स्वास्थ्य विभाग के तत्वावधान में अंतरराष्ट्रीय दिवस सह स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया. शिविर में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ जगदीश […]
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस सह स्वास्थ्य शिविर का आयोजन
शिविर में 150 रोगियों का इलाज किया गया
साथ मुफ्त दवा का वितरण किया गया
सिमडेगा : सदर प्रखंड के कैरबेड़ा स्थित पंचायत भवन के निकट स्वास्थ्य विभाग के तत्वावधान में अंतरराष्ट्रीय दिवस सह स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया. शिविर में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ जगदीश प्रसाद, डॉ सुजीत कुमार मुमरू व डॉ कुमार सौरभ मुख्य रूप से उपस्थित थे.
कार्यक्रम का उदघाटन डॉ प्रसाद व अन्य अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर किया. स्वास्थ्य शिविर में लगभग 150 रोगियों का इलाज किया गया. साथ ही मुफ्त दवा का वितरण किया गया. इसी क्रम में पास में ही स्थित विल्होर बस्ती में स्वास्थ्य शिविर आयोजित कर रोगियों का इलाज किया गया. कार्यक्रम के दौरान डॉ जगदीश प्रसाद ने उपस्थित महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि महिलाएं अपने अधिकार के प्रति जागरूक हों. साथ ही अपने स्वास्थ्य के प्रति भी जागरूक हों.
उन्होंने कहा कि महिला के बिना परिवार व समाज का विकास नहीं हो सकता. महिलाओं को हर क्षेत्र में आगे आना चाहिए.महिलाओं को विशेष अधिकार भी प्राप्त है किंतु जानकारी की कमी के कारण महिलाएं अपने अधिकार से वंचित हो रही हैं. उन्होंने कहा कि महिलाएं अपने स्वास्थ्य पर भी विशेष ध्यान दें. स्वास्थ्य एवं उप स्वास्थ्य केंद्रों पर स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया करायी गयी है. तबीयत खराब पर तुरंत स्वास्थ्य केंद्र जायें तथा मुफ्त में दवा प्राप्त करें. डॉ प्रसाद ने यह भी कहा कि महिलाएं जब स्वस्थ्य होंगी तथा परिवार भी स्वस्थ्य होगा. कार्यक्रम को सफल बनाने
में स्वास्थ्यकर्मी शशि भूषण सिन्हा, एएनएम सीमा रानी, सुकांता कुमारी, कांति देवी आदि ने महत्वपूर्ण भूमिका निभायी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




