वाद-विवाद प्रतियोगिता में पंकज व निशा अव्वल
Updated at : 13 Mar 2015 6:59 AM (IST)
विज्ञापन

सिमडेगा : एसएस प्लस टू उच्च विद्यालय के सभागार में मानव संसाधन विकास विभाग के प्रधान सचिव के निर्देश पर एवं झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में जिला स्तरीय वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डीइओ रेणुका तिग्गा उपस्थित थीं. कार्यक्रम का उदघाटन मुख्य अतिथि व अन्य अतिथियों ने […]
विज्ञापन
सिमडेगा : एसएस प्लस टू उच्च विद्यालय के सभागार में मानव संसाधन विकास विभाग के प्रधान सचिव के निर्देश पर एवं झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में जिला स्तरीय वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डीइओ रेणुका तिग्गा उपस्थित थीं.
कार्यक्रम का उदघाटन मुख्य अतिथि व अन्य अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर किया. वाद-विवाद प्रतियोगिता में विभिन्न विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने समानता का अधिकार, लिंग विभेद, बालिका शिक्षा, दहेज प्रथा आदि विषय पर पक्ष एवं विपक्ष में प्रस्तुतीकरण प्रस्तुत किया. बालक वर्ग में सेंट मेरीज उच्च विद्यालय के पंकज शर्मा एवं बालिका वर्ग में उसरुलाइन कॉन्वेंट उच्च विद्यालय रेंगारीह की निशा मिंज ने प्रथम स्थान प्राप्त किया.
उक्त दोनों प्रतिभागी 17 मार्च को आयोजित राज्य स्तरीय वाद-वाद प्रतियोगिता में जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे. इसके अलावा सेंट मेरीज स्कूल के मौसमी कुमारी को सांत्वना पुरस्कार दिया गया.निर्णायक की भूमिका शीतल प्रसाद, कंचन रानी एक्का व सुभाष हेमरोम ने निभायी. कार्यक्रम का संचालन विनय शंकर नंद ने किया. मौके पर डीइओ रेणुका तिग्गा ने कहा कि वाद-विवाद प्रतियोगिता से बच्चों में ज्ञान की वृद्धि होती है. बच्चों ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया. चयनित बच्चे राज्य स्तर पर अच्छा प्रदर्शन करें यह हमारी शुभकामना है. कार्यक्रम में एसएस प्लस टू उच्च विद्यालय के प्रधानाध्यापक एलिसा सोरेंग, बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष शीतल प्रसाद, सदस्य कंचन रानी एक्का, एपीओ सुभाष हेमरोम आदि उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




