महिलाएं अधिकार के लिए जागरूक हों

Updated at : 12 Mar 2015 1:44 AM (IST)
विज्ञापन
महिलाएं अधिकार के लिए जागरूक हों

बानो : झारखंड राज्य आजीविका मिशन बानो इकाई के तत्वावधान में सामुदायिक कैडर सम्मेलन सह जागरूकता निर्माण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. मुख्य अतिथि बानो सीओ हारुण रसीद व विशिष्ट अतिथि बैंक ऑफ इंडिया के शाखा प्रबंधक लेवनार्ड टोप्पो, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के शाखा प्रबंधक क्लेमेंट टोप्पो आदि उपस्थित थे. सामुदायिक कैडर के द्वारा […]

विज्ञापन
बानो : झारखंड राज्य आजीविका मिशन बानो इकाई के तत्वावधान में सामुदायिक कैडर सम्मेलन सह जागरूकता निर्माण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. मुख्य अतिथि बानो सीओ हारुण रसीद व विशिष्ट अतिथि बैंक ऑफ इंडिया के शाखा प्रबंधक लेवनार्ड टोप्पो, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के शाखा प्रबंधक क्लेमेंट टोप्पो आदि उपस्थित थे.
सामुदायिक कैडर के द्वारा विभिन्न कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया. इसमें विभिन्न गांव से आये महिला समूह ने नाटक के जरिये जीएसएलपीएस व एनआरएलएम के बारे जानकारी दी. मुख्य अतिथि ने कहा कि महिला अपने अधिकार के लिए जागरूक हो. झारखंड राज्य आजीविका मिशन महिला को स्वरोजगार देने का प्रयास कर रही. महिला इससे जुड़ कर स्वावलंबी बनें. महिलाओं के लिए सरकार की ओर कई योजना चलायी जी रही है.
महिला जानकारी लेकर योजना का लाभ उठायें. विश्ष्टि अतिथि ने बैंक से महिलाओं को मिलनेवाली योजना के बारे जानकारी दी. कार्यक्रम में लोगों को समूह बना कर परियोजना से जुड़ने के लिए कहा गया. स्वागत भाषण मैक्सीम कुजुर ने किया. इस अवसर पर बानो पंचायत के मुखिया विश्वनाथ बडाईक, अजीत कंडुलना, सिलास टेटे आदि उपस्थित थे. धन्यवाद ज्ञापन प्रखंड समन्वयक ने किया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola