मैं हूं चैंपियन कार्यक्रम का निरीक्षण

Updated at : 11 Mar 2015 8:03 PM (IST)
विज्ञापन
मैं हूं चैंपियन कार्यक्रम का निरीक्षण

फोटो फाइल:11एसआइएम:11-कार्यक्रम में उपस्थित लोग.सिमडेगा. सिमडेगा एवं ठेठइटांगर प्रखंड में यूनिसेफ के सहयोग से मैं हूं चैंपियन कार्यक्रम चलाया जा रहा है. लगभग दो हजार युवक-युवतियां इस कार्यक्रम से जुड़े हुए हैं. कार्यक्रम के तहत युवक-युवतियों को विभिन्न प्रकार के खेल एवं अन्य गतिविधियों का प्रशिक्षण दिया जाता है. यूनिसेफ के राज्य प्रमुख जोन जकरिया […]

विज्ञापन

फोटो फाइल:11एसआइएम:11-कार्यक्रम में उपस्थित लोग.सिमडेगा. सिमडेगा एवं ठेठइटांगर प्रखंड में यूनिसेफ के सहयोग से मैं हूं चैंपियन कार्यक्रम चलाया जा रहा है. लगभग दो हजार युवक-युवतियां इस कार्यक्रम से जुड़े हुए हैं. कार्यक्रम के तहत युवक-युवतियों को विभिन्न प्रकार के खेल एवं अन्य गतिविधियों का प्रशिक्षण दिया जाता है. यूनिसेफ के राज्य प्रमुख जोन जकरिया ने ठेठइटांगर प्रखंड के जामबहार में चल रहे मैं हूं चैंपियन कार्यक्रम का निरीक्षण किया. इस अवसर पर श्री जकरिया ने कहा कि प्रत्येक बच्चे चैंपियन होते हैं. बशर्ते कि सही तरीके से हर बच्चे को प्रशिक्षित किया जाये. उन्होंने स्वच्छता पर बल देते हुए कहा कि युवा स्वच्छता पर विशेष ध्यान दें. खाना खाने से पूर्व एवं शौच के बाद हाथ की सफाई सही ढंग से करें. उन्होंने कहा कि स्वच्छता पर विशेष ध्यान नहीं रखने से कई प्रकार की बीमारियां होने की संभावना बढ़ जाती है. जिला समन्वयक महिमा केरकेट्टा ने कहा कि इस कार्यक्रम के माध्यम से युवाओं की इच्छा शक्ति, जोश एवं नेतृत्व की क्षमता को बढ़ाने का प्रयास किया जाता है. तकनीकी विशेषज्ञ लियो गंगुली ने भी अपने विचार व्यक्त किये.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola