आदिवासी युवक-युवतियों की टोली पुणे रवाना

ट्रायबल यूथ एक्सचेंज प्रोग्राम में भाग लेंगेफोटो फाइल:10एसआइएम:2-पुणे के लिये रवाना होते युवक-युवतियां.सिमडेगा. महाराष्ट्र के पुणे में 10 मार्च से 18 मार्च तक आयोजित ट्रायबल यूथ एक्सचेंज प्रोग्राम में भाग लेने के लिये आदिवासी युवक-युवतियों को मंगलवार को पुणे के लिये रवाना किया गया. पुणे में भारत सरकार एवं नेहरू युवा केंद्र के सौजन्य से […]
ट्रायबल यूथ एक्सचेंज प्रोग्राम में भाग लेंगेफोटो फाइल:10एसआइएम:2-पुणे के लिये रवाना होते युवक-युवतियां.सिमडेगा. महाराष्ट्र के पुणे में 10 मार्च से 18 मार्च तक आयोजित ट्रायबल यूथ एक्सचेंज प्रोग्राम में भाग लेने के लिये आदिवासी युवक-युवतियों को मंगलवार को पुणे के लिये रवाना किया गया. पुणे में भारत सरकार एवं नेहरू युवा केंद्र के सौजन्य से आयोजित इस कार्यक्रम में यहां की आदिवासी युवक-युवतियां यहां की संस्कृति एवं भौगोलिक विशेषताओं का प्रदर्शन करेंगे. सीआरपीएफ के सी 94 वाहिनी द्वारा उक्त युवक-युवतियों को पुणे के लिये रवाना किया गया. सीआरपीएफ 94 बटालियन के कमांडेंट रविंद्र भगत ने बताया कि युवा आदिवासी आपसी मिलन यात्रा के तहत युवक-युवतियों को पुणे में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेने के लिये भेजा गया. इससे पूर्व भी कई अन्य युवक-युवतियों को गुवाहाटी एवं जयपुर की यात्रा भेजा गया था. मौके पर कंपनी कमांडर कुमार राजीव, निरीक्षक भगवान सिंह, राज कुमार, रतन ननी कलाई, सावना बरवा, अर्जुन सिंह, फादर बेंजामिन डंुगडंुग, ओम प्रकाश चौधरी आदि उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




