झारखंड किसान विकास यूनियन की बैठक

Updated at : 10 Mar 2015 8:04 PM (IST)
विज्ञापन
झारखंड किसान विकास यूनियन की बैठक

फोटो फाइल:10एसआइएम:1-बैठक में उपस्थित यूनियन के सदस्यसिमडेगा. खुंटीटोली में झारखंड किसान विकास यूनियन की बैठक अमित नाग की अध्यक्षता में हुई. बैठक में यूनियन के विस्तार पर चर्चा की गयी. साथ ही किसानों के हित में कार्य करने पर विचार-विमर्श किया गया. यूनियन के अध्यक्ष अमित नाग ने कहा कि यूनियन द्वारा लिया गया कोई […]

विज्ञापन

फोटो फाइल:10एसआइएम:1-बैठक में उपस्थित यूनियन के सदस्यसिमडेगा. खुंटीटोली में झारखंड किसान विकास यूनियन की बैठक अमित नाग की अध्यक्षता में हुई. बैठक में यूनियन के विस्तार पर चर्चा की गयी. साथ ही किसानों के हित में कार्य करने पर विचार-विमर्श किया गया. यूनियन के अध्यक्ष अमित नाग ने कहा कि यूनियन द्वारा लिया गया कोई भी निर्णय किसान हित में होगा. यूनियन किसानों को समय-समय पर सरकारी योजनाओं की जानकारी देगी तथा लाभ पहंुचाने का पूरा प्रयास किया जायेगा. सचिव आलोक सिंह ने कहा कि किसानों के विकास के लिये यूनियन हर संभव प्रयास करेगी. साथ ही उनके समस्याओं के समाधान के लिये यूनियन प्रयासरत रहेगा. किसानों को किसान क्रेडिट कार्ड का लाभ मिले इसके लिये किसानों का सहयोग किया जायेगा. बैठक में अनिल मेहर, फिनयन टोप्पो, उत्तम किड़ो, सैहुन कुल्लू, चंदन किरण कुमार, अनुज कुमार, फादर स्टेफन मिंज, समीर बा, रोमानुस केरकेट्टा, दयाधाम सोरेंग, विजेंद्र यादव, जिनित कुल्लू, मनोज टेटे, सरस्वती देवी, सुरेश टेटे, राजेश लकड़ा, सुधीर किड़ो, लेवनार्ड लकड़ा, रिफोर्मर लकड़ा, अमित साहू, मनोज तिर्की, लेवनार्ड लकड़ा आदि उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola