अधूरी पुलिया से लोगों को हो रही परेशानी
Updated at : 10 Mar 2015 3:43 AM (IST)
विज्ञापन

सड़क पर गड्ढा खोद कर छोड़ दिया गया है ठेठइटांगर : प्रखंड के कसडेगा में अधूरी पड़ी पुलिया निर्माण लोगों के लिये परेशानी का सबब बन गयी है. तीन साल से उक्त पुलिया का निर्माण कार्य अधूरा पड़ा है. ठेकेदार ने सड़क पर सिर्फ गड्ढा खोद कर छोड़ दिया है. परिणाम स्वरूप लोगों को आने-जाने […]
विज्ञापन
सड़क पर गड्ढा खोद कर छोड़ दिया गया है
ठेठइटांगर : प्रखंड के कसडेगा में अधूरी पड़ी पुलिया निर्माण लोगों के लिये परेशानी का सबब बन गयी है. तीन साल से उक्त पुलिया का निर्माण कार्य अधूरा पड़ा है. ठेकेदार ने सड़क पर सिर्फ गड्ढा खोद कर छोड़ दिया है. परिणाम स्वरूप लोगों को आने-जाने में काफी परेशानी हो रही है.
उक्त सड़क कसडेगा के निकट एनएच से सटा है. प्रतिदिन वाहनों का आना-जाना लगा रहता है. सड़क बाधित होने से कसडेगा, तेतरटोली, गरड़ाबहार,जामबहार, बकमटोली, खरवागढ़ा गांव के हजारों लोग प्रभावित हो रहे हैं. बरसात के दिनों में स्थिति और भी दयनीय हो जाती है. खोदे गये गड्ढे में पानी भर जाता है. लोगों को काफी घूम कर सड़क पर करना पड़ता है. बरसात के दिनों में लोगों के घरों में भी पानी घुस जाता है. ठेकेदार ने काम अधूरा तो छोड़ा ही है, साथ ही मजदूरों को मजदूरी का भुगतान भी नहीं किया गया है.
गांव के ही बाबूलाल राम का कहना है कि पिछले तीन साल से यहां के लोग परेशान हैं. पुलिया निर्माण के लिये गड्ढा खोद दिये जाने के कारण दूसरे की जमीन से आना जाना पड़ता है. वाहनों को भी खेतों में उतार कर पार करना पड़ता है. सोमरा उरांव का कहना है कि इस संबंध में कई बार पदाधिकारियों का ध्यान आकृष्ट कराया गया, किंतु ठेकेदार के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गयी. गांव के ही उमेश साव, सनमईत देवी, दशु साव, सुरजन साव, रामदास साव आदि ने शीघ्र पुलिया निर्माण कार्य पूरा कर परेशानी से निजात दिलाने की मांग प्रशासन से की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




