सरस्वती शिशु विद्या मंदिर खोलने का निर्णय

सिमडेगा. बानो प्रखंड के मरानी में ग्रामीणों की बैठक जगमोहन बड़ाइक की अध्यक्षता में हुई. बैठक में सर्वसम्मति से सरस्वती शिशु विद्या मंदिर खोलने का निर्णय लिया गया. विद्यालय संचालन के लिए संचालन समिति का गठन किया गया. जिसमें राम नरेश साहू को अध्यक्ष, अघनु लोहरा को उपाध्यक्ष, सुरेंद्र साहू को कोषाध्यक्ष, मधुसूदन साहू को […]
सिमडेगा. बानो प्रखंड के मरानी में ग्रामीणों की बैठक जगमोहन बड़ाइक की अध्यक्षता में हुई. बैठक में सर्वसम्मति से सरस्वती शिशु विद्या मंदिर खोलने का निर्णय लिया गया. विद्यालय संचालन के लिए संचालन समिति का गठन किया गया. जिसमें राम नरेश साहू को अध्यक्ष, अघनु लोहरा को उपाध्यक्ष, सुरेंद्र साहू को कोषाध्यक्ष, मधुसूदन साहू को अधिकारी प्रतिनिधि, शिव चरण सिंह को संरक्षक, जनेश्वर पाइक को सचिव बनाया गया. वहीं मानवेल मुंडा को विद्यालय का प्रधानाध्यापक नियुक्त किया गया. विद्यालय में पठन-पाठन एक अप्रैल से शुरू किया जायेगा. बैठक में प्रशिक्षित शिक्षकों को नियुक्त करने एवं छात्रावास की व्यवस्था करने का भी निर्णय लिया गया. बैठक में राधेश्याम साहू, वेदांत साहू, गणेश पाठक आदि उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




