महिलाएं अपने अधिकार को समङों : अधिवक्ता
Updated at : 09 Mar 2015 2:32 AM (IST)
विज्ञापन

सिमडेगा : बीरू स्थित आंगनबाड़ी केंद्र परिसर में जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया. अधिवक्ता विजय कुमार मिश्र ने कहा कि महिलाओं के लिये विशेष कानून बनाये गये हैं. महिलाएं अपने अधिकार को समङों. उन्होंने कहा कि महिलाओं में जागरूकता की कमी है. जागरूकता नहीं होने […]
विज्ञापन
सिमडेगा : बीरू स्थित आंगनबाड़ी केंद्र परिसर में जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया. अधिवक्ता विजय कुमार मिश्र ने कहा कि महिलाओं के लिये विशेष कानून बनाये गये हैं. महिलाएं अपने अधिकार को समङों. उन्होंने कहा कि महिलाओं में जागरूकता की कमी है.
जागरूकता नहीं होने के कारण ही महिलाएं अपने अधिकार को नहीं समझ पा रही हैं. महिलाओं के बिना परिवार एवं समाज का विकास नहीं हो सकता है. महिलाएं देश की अभिन्न अंग हैं. अधिवक्ता तेजबल शुभम ने कहा कि महिलाएं अपने आप को किसी से कम नहीं समङों. महिलाएं हर क्षेत्र में आगे आएं और पुरुष के साथ कंधे से कंधा मिला कर आगे बढ़ने का प्रयास करें.उन्होंने कहा कि महिलाओं को शिक्षित होना भी आवश्यक है. अशिक्षा के कारण ही महिलाएं शोषण का शिकार हो रही हैं. कार्यक्रम में मुख्य रूप से बाल विकास परियोजना पदाधिकारी नीलू रानी के अलावा काफी संख्या में लोग उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




