:5:::: पुलिस ने मुख्य पथ से हटाया अतिक्रमण

Updated at : 25 Feb 2015 7:03 PM (IST)
विज्ञापन
:5::::  पुलिस ने मुख्य पथ से हटाया अतिक्रमण

फोटो फाइल:25एसआइएम:5-अतिक्रमण हटाती पुलिससिमडेगा. पुलिस ने शहरी क्षेत्र के मुख्य पथ से अतिक्रमण हटाया. एसडीपीओ रामगहन उरांव एवं थाना प्रभारी अरुण कुमार महथा के नेतृत्व में बुधवार को लगभग एक बजे पुलिस पदाधिकारी पुलिस बल के साथ मुख्य पथ पहंुचे. इस क्रम में नाली से आगे लगाये सामानों को हटाया गया. साथ ही मुख्य पथ […]

विज्ञापन

फोटो फाइल:25एसआइएम:5-अतिक्रमण हटाती पुलिससिमडेगा. पुलिस ने शहरी क्षेत्र के मुख्य पथ से अतिक्रमण हटाया. एसडीपीओ रामगहन उरांव एवं थाना प्रभारी अरुण कुमार महथा के नेतृत्व में बुधवार को लगभग एक बजे पुलिस पदाधिकारी पुलिस बल के साथ मुख्य पथ पहंुचे. इस क्रम में नाली से आगे लगाये सामानों को हटाया गया. साथ ही मुख्य पथ के करीब लगाये गये होर्डिंग को भी उखाड़ दिया गया. शहरी क्षेत्र में लगभग तीन घंटे तक यह अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया. साथ ही दोबारा अतिक्रमण नहीं हटाने की भी चेतावनी दी गयी. दुकानदारों से कहा गया कि यदि चेतावनी के बाद भी अतिक्रमण किया गया तो सामानों को जब्त कर लिया जायेगा. उल्लेखनीय है कि पिछले दिनों पुलिस विभाग द्वारा आयोजित व्यवसायियों की बैठक में शहरी क्षेत्र के मुख्य पथ नाली से आगे दुकानों को नहीं लगाने का निर्णय लिया गया था. बैठक में लिये गये निर्णय के आलोक ने एसपी राजीव रंजन ने दुकानों को नोटिस जारी कर अतिक्रमण हटाने का निर्देश दिया था. साथ ही यह भी कहा था कि निर्देश का पालन नहीं करने वालों पर धारा 34 के तहत कानूनी कार्रवाई की जायेगी. बैठक में लिये गये निर्णय के आलोक में ही बुधवार को अतिक्रमण हटाने का काम किया गया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola