..समस्याओं को लेकर मजदूर यूनियन का धरना

Updated at : 12 Jan 2015 8:02 PM (IST)
विज्ञापन
..समस्याओं को लेकर मजदूर यूनियन का धरना

फोटो फाइल:12एसआइएम:12-संबोधित करते मजदूर नेताप्रतिनिधिसिमडेगा. प्रखंड कार्यालय के निकट झारखंड मजदूर यूनियन के तत्वावधान में एक दिवसीय धरना दिया गया. धरना में यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष राजेश कुमार सिंह मुख्य रूप से उपस्थित थे. धरना के माध्यम से मजदूरों के विभिन्न समस्याओं को उजागर किया गया. धरने के क्रम में समस्याओं से संबंधित प्रशासन को […]

विज्ञापन

फोटो फाइल:12एसआइएम:12-संबोधित करते मजदूर नेताप्रतिनिधिसिमडेगा. प्रखंड कार्यालय के निकट झारखंड मजदूर यूनियन के तत्वावधान में एक दिवसीय धरना दिया गया. धरना में यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष राजेश कुमार सिंह मुख्य रूप से उपस्थित थे. धरना के माध्यम से मजदूरों के विभिन्न समस्याओं को उजागर किया गया. धरने के क्रम में समस्याओं से संबंधित प्रशासन को ज्ञापन सौंपा गया. मौके पर यूनियन के अध्यक्ष राजेश कुमार सिंह ने कहा कि पूरे जिले में मजदूरों को शोषण किया जा रहा है. निर्धारित दर से कम मजदूरी दी जा रही है. किंतु इस ओर प्रशासन का ध्यान नहीं है. उन्होंने गांधी मेला की डाक पर आवाज उठाते हुए कहा कि गांधी मेला का डाक की राशि अत्यधिक हो जाने के कारण मेले का अस्तित्व संकट में पहंुच गया है. गांधी मेले को डाक मुक्त किया जाना चाहिए ताकि गरीब दुकानदारों पर कम दबाव पड़े. उन्होंने बस भाड़ा में की गयी अत्यधिक वृद्धि को भी नाजायज बताते हुए कहा कि डीजल के मूल्य में लगभग दस रुपये कम किये जाने के बाद भी बस किराया कम नहीं किया जा रहा है. प्रशासन द्वारा किराया निर्धारित किये जाने के बाद भी बस कर्मियों द्वारा अधिक किराया लिया जा रहा है. श्री सिंह ने जिले में चल रहे विकास योजनाओं पर चर्चा करते हुए कहा कि विकास योजनाओं में ठेकेदार व बिचौलिये हावी हैं. विकास के नाम पर सरकारी पैसे की बंदरबांट हो रही है. उन्होंने कहा कि यदि समस्याओं का समाधान शीघ्र नहीं किया गया तो 22 जनवरी को उपायुक्त कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन किया जायेगा.कार्यक्रम का संचालन अधिवक्ता संतोष अकेला ने किया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola