मॉब लिंचिंग के खिलाफ निकाली प्रभात फेरी

जलडेगा : प्रखंड के ओड़गा में मॉब लिंचिंग के खिलाफ लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से पुलिस व ग्रामीणों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गयी. ओड़गा बाजारटांड़ से क्रुश चौक तक रैली निकाली गयी. रैली में ओपी प्रभारी महेंद्र दास भी शामिल थे. उन्होंने कहा कि भीड़ द्वारा या किसी भी तरह किसी व्यक्ति की […]
जलडेगा : प्रखंड के ओड़गा में मॉब लिंचिंग के खिलाफ लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से पुलिस व ग्रामीणों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गयी. ओड़गा बाजारटांड़ से क्रुश चौक तक रैली निकाली गयी. रैली में ओपी प्रभारी महेंद्र दास भी शामिल थे. उन्होंने कहा कि भीड़ द्वारा या किसी भी तरह किसी व्यक्ति की हत्या करना अपराध है. ऐसे कृत्य से लोग बचें. उन्होंने कहा कि पुलिस की मदद लें. किसी के बहकावे में न आयें. मौके पर मुखिया लीली ग्रेस जोजो, एसआइ ए तिवारी, आर चौधरी, नवनीत नवल, एस सोरेंग, रवि गोप, किशुन साहू व कमरुदीन खान सहित कई अन्य लोग उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




